Washing Machine Saf Karne Ke Upay: ज्यादातर घरों में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। वॉशिंग मशीन कपड़ों को आसानी से साफ कर देती है, लेकिन इस मशीन को भी साफ सफाई की जरूरत पड़ती है। लगातर लंबे समय तक वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से कई बार मशीन अंदर से गंदी हो जाती है। कपड़ों पर जमा मैल, धूल और गंदगी मशीन में फंसने लगती है। खासतौर से फुल ऑटोमैटिक मशीन को समय-समय पर साफ करने की जरूरत पड़ती है। अगर ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को साफ नहीं किया तो कपड़ों में बदबू आने लगती है और कई बार मशीन में जमा गंदगी कपड़ों पर चिपक जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आसानी से फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को साफ कर सकते हैं। आपको सर्विस की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को कैसे साफ करें?
पहला स्टेप- इसके लिए सबसे पहले मशीन को खोलकर दरवाजे पर लगी रबड़ को बाहर और अंदर से अच्छी तरह साफ कर लें। रबड़ को थोड़ा बाहर की ओर खींचने से उसमें जमा गंदगी आपको दिखने लगेगी। आप इसे किसी स्पंज की मदद से रगड़कर क्लीन कर लें। हार्पिक डालकर मिनटों में इसे क्लीन किया जा सकता है। आप चाहें तो किसी डिटर्जेंट में नींबू और सोडा मिलाकर घोल बना लें इससे भी सफाई की जा सकती है।
दूसरा स्टेप- अब इसी घोल को आप मशीन के बाहर वाले हिस्सों पर भी लगा दें। अब बाहर भी स्पंज की मदद से रगड़ते हुए वॉशिंग मशीन को क्लीन कर लें। बाहर से मशीन को साफ करने के बाद आप इसके टब की क्लीनिंग कर लें। अगर आपके पास वॉशिंग मशीन क्लीनिंग पाउडर है तो उससे या कोई डिटर्जेंट डालकर टब क्लीनिंग के ऑप्शन पर मशीन को चला दें।
तीसरा स्टेप- अब वॉशिंग मशीन में नीचे पानी निकालने के लिए लगे फिल्टर को निकालकर सारा पानी निकाल दें। कई बार फिल्टर में गंदा पानी जमा होने लगता है। पाइप को टूथब्रेश की मदद से अच्छी तरह क्लीन कर लें। अब सोडा, लिक्विड सोप और विनेगर का घोल बनाकर वॉशिंग मशीन के बाहर और अंदर साइड में लगाकर साफ कर लें।
चौथा स्टेप- अब जहां सर्फ और नील डालते हैं उस ट्रे को निकालकर साफ कर लें। पूरी मशीन को किसी साफ सूखे कपड़े से अच्छी तरह से क्लीन कर लें। सूखे कपड़े से टब को भी साफ कर लें। इस तरह पूरी वॉशिंग मशीन अंदर और बाहर से एकदम साफ हो जाएगी और नई जैसी चमकने लगेगी।