वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं जिसमें से एक है चिया सीड्स। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये स्वास्थ्य को और फायदे तब पहुंचाता है जब इसमें नींबू का रस मिला दिया जाए। चिया सीड्स और नींबू का रस एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो वेट लॉस में कारगर माना जाता है। चिया सीड्स और नींबू पानी पीने से वजन तो कम होता ही है, लेकिन इसके अलावा भी ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना नींबू का रस और चिया सीड्स पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
वेट लॉस में मददगार
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो ये फूल जाते हैं। इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप फालतू कैलोरी खाने से बच जाते हैं। नींबू मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र में सुधार
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। वहीं, नींबू का रस पेट के एसिड को संतुलित करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
एनर्जी बूस्टर
अगर आप सुबह उठकर सुस्ती महसूस करते हैं, तो यह ड्रिंक आपके लिए बेहतरीन है। चिया सीड्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को स्थिर ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।
चमकती त्वचा और इम्यूनिटी
नींबू विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत है, जो आपकी त्वचा में कोलेजन बनाने और चमक लाने में मदद करता है। साथ ही, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है ताकि आप बार-बार बीमार न पड़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद