1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रेशर कुकर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ, किसमें होता है ज्यादा न्यूट्रिशन

प्रेशर कुकर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ, किसमें होता है ज्यादा न्यूट्रिशन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 11, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 05:46 pm IST

चावल पकाने के लिए हर घर में दो तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। पहला भगोने में उबलाकर, दूसरा प्रेशर कुकर में। इन दोनों तरीकों की अपनी खूबियां और खामियां हैं। अगर सीधे तौर पर न्यूट्रीशन की बात करें, तो जवाब थोड़ा पेचीदा है क्योंकि यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी सेहत कैसी है। चलिए जानते हैं किसें न्‍यूट्रिशन ज्यादा होता

प्रेशर कुकर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ, किसमें होता है ज्यादा न्यूट्रिशन- India TV Hindi
प्रेशर कुकर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ, किसमें होता है ज्यादा न्यूट्रिशन Image Source : FREEPIK

चावल सिर्फ एक भोजन नहीं, बल्कि भारतीय थाली का अहम हिस्सा है। दुनियाभर में सबे ज्यादा चावल कीखपत भारत में होती है। भारत में भी बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में इसकी सबसे ज्यादा खपत है। चावल को लेकर लोगों में कई तरह के मिथ भी हैं। कई लोगों का कहना है कि चावल खाने से मोटापा बढ़ता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जाता है कि चावल शुगर लेवल को बढ़ाता है। वहीं लोगों के मन में एक सवाल ये भी रहता है कि प्रेशर कर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ चावल, किसमें सबसे ज्यादा न्‍यूट्रिशन होता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेशर कुकर में पका चावल या भगोने में उबला हुआ कौन सा

न्‍यूट्रिशन से भरपूर है।  

1. प्रेशर कुकर में पका चावल 
प्रेशर कुकर में चावल पकते समय पानी पूरी तरह उसी में सोख लिया जाता है।

न्यूट्रीशन: क्योंकि पानी बाहर नहीं फेंका जाता, इसलिए चावल के सभी पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन B कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स चावल के अंदर ही रहते हैं।

फायदा: यह तरीका पोषक तत्वों को बचाए रखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

नुकसान: इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक रहती है, जिससे कैलोरी काउंट थोड़ा बढ़ जाता है। शुगर के मरीजों के लिए यह थोड़ा चिंता का विषय हो सकता है।

2. भगोने में उबला हुआ चावल 
इसमें चावल को ज्यादा पानी में उबालकर माड़ को छानकर अलग कर दिया जाता है।

न्यूट्रीशन: पानी छानने के साथ ही चावल के बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स भी बह जाते हैं। पोषण के मामले में यह कुकर के मुकाबले थोड़ा कम न्यूट्रीशन होता है।

फायदा: इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें से एक्सट्रा स्टार्च और आर्सेनिक जैसी अशुद्धियां निकल जाती हैं। यह पचाने में हल्का होता है और इसमें कैलोरी कम होती है।

नुकसान: विटामिन की कमी हो जाती है।

आपके लिए क्या बेहतर है?
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो प्रेशर कुकर का चावल बेहतर है क्योंकि इसमें पूरा पोषण मिलता है।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या वजन घटाना चाहते हैं तो भगोने में उबालकर पानी छानकर खाना बेहतर है, क्योंकि इससे शुगर बढ़ाने वाला स्टार्च निकल जाते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।