1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार कर मुंबई पहुंचा तेल से भरा टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से मिली कामयाबी

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार कर मुंबई पहुंचा तेल से भरा टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से मिली कामयाबी

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 12, 2026 11:59 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 06:42 am IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी के तेल को लेकर एक टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर के मुंबई पहुंच गया है। ये कामयाबी कैप्टन की सूझबूझ से मिली है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

mumbai oil tanker reached from saudi- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : AP

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। हर बीतते दिन के साथ महायुद्ध और बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट में तेल के टैंकरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई में समस्या आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस जंग के हालात के बीच भी एक तेल का टैंकर सउदी से तेल लेकर भारत के मुंबई तट पर पहुंच गया है। ये कामयाबी टैंकर के कैप्टन की सूझबूझ के कारण मिली है। आइए जानते हैं कि कैसे पूरा हुआ है ये मिशन।

कैसे सुरक्षित पहुंचा तेल टैंकर?

खाड़ी देशों के युद्ध के बीच सऊदी के कच्चे तेल से भरा टैंकर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर के सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया है। ये जहाज कैप्टन की सूझबूझ से मुंबई पहुंचा है। कैप्टन ने ईरान से बचने के लिए टैंकर का सिग्नल सिस्टम बंद कर दिया था। लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलॉन्ग (Suezmax) 1,35,335 मीट्रिक टन सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर मुंबई पहुंच गया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से जहाज ने खतरनाक क्षेत्र से गुजरते समय अस्थायी रूप से अपना AIS ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था। यह 9 मार्च को दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और 11 मार्च को मुंबई पहुंच गया।

ईंधन आपूर्ति को लेकर राहत मिलेगी

एथेंस स्थित डायनाकोम टैंकर मैनेजमेंट द्वारा संचालित यह जहाज पहला आयल टैंकर है जो कि युद्ध प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार कर भारत पहुंचा है। यह टैंकर मुंबई में डॉक होकर पूर्वी मुंबई के माहुल स्थित रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति करेगा। हाल के क्षेत्रीय तनाव के बीच यह पहला बड़ा भारत-गामी कच्चे तेल का शिपमेंट है जो होर्मुज से सुरक्षित निकलकर मुंबई पहुंचा है, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में कुछ राहत मिली है।

ये भी पढ़ें- जयशंकर की कॉल और बन गई बात, ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत

ईरान के हमले में भारतीय नागरिक की मौत, अमेरिका के तेल टैंकर पर हमले के दौरान गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत