टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का रोमांच देखने के लिए मिला। बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के लगाए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन है। चलिए आपको यहां पर टॉप 5 बैटर्स के बारे में बताते हैं।
Published : Mar 10, 2026 04:05 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 04:05 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का रोमांच देखने के लिए मिला। बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के लगाए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन है। चलिए आपको यहां पर टॉप 5 बैटर्स के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने केवल 5 मैच खेलकर ही 24 छक्के लगा दिए हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए। अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया है।
3/6Image Source : AP
न्यूजीलैंड के फिन ऐलन ने टी20 विश्व कप 2026 में 8 मुकाबले खेलकर 20 छक्के लगाए हैं। फिन ऐलन ने कुल मिलाकर पूरे टूर्नामेंट में 298 रन बनाने का काम किया है। खास तौर पर सेमीफाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।
4/6Image Source : pti
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक शिमरन हेटमायर ने टी20 विश्व कप 2026 में 7 मुकाबले खेलकर 19 छक्के लगाए हैं। शिमरन ने 248 रन अपनी टीम के लिए बनाए हैं। हेटमायर का प्रदर्शन तो अच्छा रहा, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम सेमीफाइनल तक नहीं जा पाई।
5/6Image Source : AP
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप में कुल 6 मैच खेलकर 18 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 383 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। फरहान के बल्ले से इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए, जो कि एक रिकॉर्ड है।
6/6Image Source : pti
भारत के ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में 9 मुकाबले खेलकर 18 छक्के लगाए हैं। किशन ने 317 रन अपनी टीम के लिए बनाए। टीम इंडिया की विश्वकप जीत में किशन का भी बड़ा और अहम योगदान रहा।