आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 बैटर
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 बैटर
आईपीएल का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। उम्मीद है कि मार्च के आखिरी में इसका आगाज हो जाएगा। इसके बाद पूरे दो महीने तक टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। हम यहां आपको टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
Published : Mar 10, 2026 06:29 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 06:29 pm IST
1/6Image Source : ap-pti
आईपीएल का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। उम्मीद है कि मार्च के आखिरी में इसका आगाज हो जाएगा। इसके बाद पूरे दो महीने तक टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। हम यहां आपको टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
2/6Image Source : pti
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक 267 मैच खेलकर 8661 रन बनाए हैं। विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आठ हजार से अधिक रन बनाए हैं। वे पहले आईपीएल से अब तक खेल रहे हैं और एक ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इस बार भी कोहली आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 272 आईपीएल मैच खेलकर 7046 रन बनाने का काम किया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। अब वे टीम के कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन टीम के अहम मैंबर जरूर होंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान अब हार्दिक पांड्या हैं।
4/6Image Source : pti
शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं। शिखर धवन ने आईपीएल में 222 मैच खेलकर 6769 रन बनाए हैं। वे कई टीमों के लिए खेले और कप्तानी भी की। शिखर धवन ने अब आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन उनके आंकड़े बताते हैं कि वे इस टूर्नामेंट के कितने बड़े खिलाड़ी रहे हैं।
5/6Image Source : pti
डेविड वार्नर नंबर 4 पर आते हैं। वार्नर ने 184 आईपीएल मैच खेलकर 6565 रन बनाए हैं। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि अब वे भी आईपीएल नहीं खेलते हैं।
6/6Image Source : pti
सुरेश रैना इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेलकर 5528 रन बनाए हैं। वे सीएसके के लिए लंबे समय तक खेलते रहे हैं। हालांकि पिछले कई साल से वे इस टूर्नामेंट से दूर हैं। इसके बाद भी वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं। देखना होगा कि कौन सा खिलाड़ी उन्हें नीचे करता है।