1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नहीं किया कुछ गलतियों में सुधार, तो टॉक्सिक बन जाएगा रिलेशनशिप, टूट भी सकता है रिश्ता

नहीं किया कुछ गलतियों में सुधार, तो टॉक्सिक बन जाएगा रिलेशनशिप, टूट भी सकता है रिश्ता

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 12, 2026 12:46 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 12:46 pm IST

Mistakes damaging relationship: कहीं आप भी जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियों को रिपीट तो नहीं कर रहे हैं, जो आपके रिश्ते को टॉक्सिक बना रही हैं...

रिश्ते पर हावी पड़ने वाली गलतियां- India TV Hindi
रिश्ते पर हावी पड़ने वाली गलतियां Image Source : FREEPIK

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप लंबे समय तक मजबूत बना रहे, तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी-कभी पार्टनर्स जाने-अनजाने में बार-बार ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिससे उनका रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। अगर इस तरह की गलतियों को सुधारा न जाए, तो रिश्ता टूटने की कगार तक भी पहुंच सकता है। आइए ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानते हैं।

स्पेस न देना- क्या आप अपने पार्टनर को बिल्कुल भी स्पेस नहीं देते हैं? आपकी ये गलती आपके रिलेशनशिप पर हावी हो सकती है। अगर आप अपने पार्टनर को स्पेस नहीं देंगे, तो उन्हें घुटन महसूस होने लगेगी। अगर आप एक हेल्दी और मजबूत रिश्ता कायम करना चाहते हैं, तो आपको एक दूसरे को पर्सनल स्पेस जरूर देनी चाहिए।

इनसिक्योरिटी यानी असुरक्षा- इनसिक्योरिटी न केवल आपके रिश्ते को टॉक्सिक बना सकती है बल्कि आपके रिश्ते को काफी ज्यादा कमजोर भी कर सकती है। असुरक्षा की वजह से अक्सर लोग अपने पार्टनर के ऊपर नजर रखने लग जाते हैं। अगर आपको इनसिक्योरिटी महसूस हो रही है, तो आपको इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए। अगर आप अकेले ही इस भावना से डील करते रहेंगे, तो ये भावना बढ़ती जाएगी लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से इस बारे में कम्यूनिकेट करेंगे, तो हो सकता है कि उनसे बात करने के बाद आपकी इनसिक्योरिटी कम हो जाए।

डिसरिस्पेक्ट करना- अगर आप झगड़े के बीच में या फिर गुस्से में आकर अक्सर अपने पार्टनर को डिसरिस्पेक्ट कर देते हैं, तो आपकी इस गलती की वजह से आपका रिश्ता टॉक्सिक बन जाएगा। किसी भी रिश्ते की मजबूती और लंबी उम्र के लिए दोनों पार्टनर्स के दिल में एक दूसरे के लिए इज्जत होनी चाहिए वरना रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा। अगर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो अभी से अपनी इन गलतियों को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल