1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह-सुबह उठना चाहते हैं जल्दी, तो रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए, जिससे जल्दी आंख खुल जाए

सुबह-सुबह उठना चाहते हैं जल्दी, तो रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए, जिससे जल्दी आंख खुल जाए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 06, 2026 07:45 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 08:20 am IST

How to wake up early in the morning: क्या आप सुबह-सुबह जल्दी उठना चाहते हैं लेकिन उठ नहीं पाते हैं? आइए कुछ ऐसी छोटी-छोटी टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।

सुबह जल्दी कैसे उठें?- India TV Hindi
सुबह जल्दी कैसे उठें? Image Source : FREEPIK

सभी लोग जानते हैं कि सुबह-सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 4:30 से 5:30 बजे के बीच ब्रह्म मुहूर्त होता है। अक्सर एक्सपर्ट्स इस बीच उठने की सलाह देते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जो सुबह जल्दी उठना चाहते हैं लेकिन चाहकर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह जल्दी उठने के लिए आपको रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए। 

सेट करें सोने का टाइम- अगर आप ब्रह्म मुहूर्त यानी 5:30 बजे तक उठना चाहते हैं, तो आपको 9:30 बजे तक सो जाना चाहिए। कुल मिलाकर कम से कम 7 घंटे की नींद पूरी करनी है। जितने बजे भी उठना हो, उससे 7 घंटे पहले सोने का टाइम सेट कर लें। हर रोज एक ही समय पर सोने की आदत बनाएं। ऐसा करने से सुबह एक ही समय पर आपकी आंख खुल जाया करेगी।

गौर करने वाली बात- सबसे जरूरी बात ये है कि आपको सोने से लगभग एक घंटे पहले अपने फोन यूज करना या फिर टीवी/लैपटॉप यूज करना बंद कर देना है। सोते समय स्क्रीन इस्तेमाल करने की आदत नींद की दुश्मन हो सकती है। इसके अलावा आपको सोने से लगभग 2 से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउंड स्लीप के लिए रात के समय हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।

हफ्ते भर में हो जाएगी आदत- एक हफ्ते तक हर रोज इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कीजिए। महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इसके अलावा आप सुबह जल्दी उठने के लिए पिलो तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। रात में सोने से पहले अपने तकिए को छूकर दृढ़ता से 3 बार बोलिए, 'मैं कल सुबह ठीक (जितने बजे भी आप उठना चाहते हैं) बजे तरोताजा होकर उठ जाऊंगा/जाऊंगी।' पिलो तकनीक सब कॉन्शियस माइंड पर बेस्ड तकनीक है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल