1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जब टूट जाए हिम्मत, न दिखे कोई भी रास्ता, तो प्रेमानंद जी की बात को कर लीजिए याद

जब टूट जाए हिम्मत, न दिखे कोई भी रास्ता, तो प्रेमानंद जी की बात को कर लीजिए याद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 27, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 05:48 pm IST

Premanand Ji Maharaj Motivation: कभी-कभी जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आती है जब लगता है कि हिम्मत पूरी तरह से टूट चुकी है। ऐसे में आपको प्रेमानंद जी महाराज की इस बात को जरूर याद रखना चाहिए।

प्रेमानंद जी महाराज- India TV Hindi
प्रेमानंद जी महाराज Image Source : MARGDARSHAN__OFFICIAL_/INSTA

प्रेमानंद जी महाराज की बातें लगभग सभी उम्र के लोगों के दिलों पर काफी गहरी छाप छोड़ती हैं। महाराज जी जीवन से जुड़ी अलग-अलग परिस्थितियों के उपाय बताते हैं। जब भक्त किसी समस्या से जूझ रहा हो, तब प्रेमानंद जी की महज बात सुन लेने से भक्तों को सुकून मिल जाता है। आपको भी कभी न कभी ऐसा लगता होगा कि आपकी परेशानी को हल करने का कोई रास्ता नहीं बचा है, और ऐसी परिस्थिति में हिम्मत भी टूट जाती है, आइए जानते हैं कि इस मुद्दे पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा...

सफलता भगवान के हाथ में है- जब आपकी हिम्मत टूट जाए तो हमेशा ध्यान रखें कि सफलता भगवान के हाथ में है। प्रेमानंद जी महाराज भी यही कहते हैं कि आपकी कामयाबी भगवान के हाथ में है, आपको भगवान के ऊपर भरोसा बनाए रखना चाहिए। हो सकता है कि आप जो भी हासिल करना चाहते हैं, आपका मालिक आपको उससे कुछ बड़ा देना चाहता हो। किसी भी परिस्थिति में भगवान पर भरोसा न खोएं।

रात है तो दिन जरूर होगा- प्रेमानंद जी महाराज की इस बात को आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि दिन है तो रात आएगी, रात है तो निश्चित ही दिन आएगा। अगर आपको कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है, तो समझ लीजिए कि आपको रात के अंधेरे से लड़ने की कोशिश करनी है। आज नहीं तो कल, दिन जरूर आएगा और अंधेरे के सारे बादल छट जाएंगे। वहीं अगर आप सफलता हासिल करते जा रहे हैं, तो उस समय घमंड में चूर नहीं होना है क्योंकि याद रहे अगर दिन है तो कभी भी रात भी आ सकती है।

नाम जप करने की सलाह- प्रेमानंद जी महाराज हमेशा अपने भक्तों को नाम जप करने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए नाम ही एकमात्र उपाय है। नाम जप में इतनी ताकत होती है कि नाप जप बुरे से बुरे वक्त से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। महाराज जी हमेशा कहते हैं कि नाम जप करते रहने से हर परिस्थिति से लड़ने की हिम्मत पैदा हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल