1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पतली सेवई से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, बच्चे आइसक्रीम खाना भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

पतली सेवई से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, बच्चे आइसक्रीम खाना भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 12, 2026 10:44 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:44 am IST

Sevai Custard Sweet Recipe: गर्मी आते ही कुछ ठंडा और मीठा खाने को जी करता है। अगर आपको भी कुछ मजेदार और मीठा खाना है तो एक सेवई से बनी ये टेस्टी रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके स्वाद के आगे आइसक्रीम भी फीकी लगेंगी।

कुनाफा कस्टर्ड रेसिपी- India TV Hindi
कुनाफा कस्टर्ड रेसिपी Image Source : FREEPIK

रोज का खाना और वही मिठाई खाकर कई बार बोरियत सी होने लगी है। गर्मी में कुछ ठंडा, मीठा और नए स्वाद वाला खाना है तो एक बार सेवई, कस्टर्ड और ब्रेड से बनी ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद दुबई के कुनाफा के जैसा आएगा। बच्चे इसके स्वाद के आगे आइसक्रीम खाना भूल जाएंगे। घर में मेहमान आ रहे हैं तो आप ये स्वीट बनाकर खिला सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है। बहुत कम मेहनत से आप इस टेस्टी मिठाई को बना सकते हैं।

सेवई कस्टर्ड से बनाएं टेस्टी मिठाई

पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए आपको बारीक वाली सेवई लेनी है। कड़ाही या पैन में 1-2 चम्मच देसी घी डालकर सेवई को हल्का भून लें। अब सेवई में 1 कप पानी और चीनी डालकर ढककर पका लें। सेवई का सारा पानी सूख तो गैस बंद कर दें। 

दूसरा स्टेप- अब एक आधा लीटर दूध डालें और उसमें 2 चमम्च कस्टर्ड डालकर रबड़ी जैसा गाढ़ा होने तक पकाएं। कस्टर्ड में चीनी डाल दें और केसर के धागे और थोड़ी पिसी इलायची डाल दें। अब पैन में 1 चम्मच घी डालकर किशमिश, काजू, बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को सुनहरा होने तक भून लें।

तीसरा स्टेप- सफेद ब्रेड लें और उनके किनारे काट दें। ब्रेड को बेलन की मदद से हल्का बेल लें और उसके अंदर थोड़े भुने ड्राई फ्रूट्स भरकर रोल कर लें। सारे ब्रेड ऐसे ही तैयार कर लें। अब मिठाई को सेट करने की बारी है तो एक कांच का लंबे साइज वाला बर्तन ले लें।

चौथा स्टेप-कांच के बर्तन में सबसे पहले एक लेयर सेवई की बिछा दें। अब उसके ऊपर सारे ब्रेड रोल रख दें। ऊपर से पूरा कस्टर्ड डाल दें। अब थोड़ी सेवई किनारे से भी डाल दें और ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और राजू डाल दें। इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

तैयार हो चुकी है बेहद स्वादिष्ट, क्रीमी और खाने में लाजवाब सेवई की मिठाई, इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें। गर्मियों में बच्चों के लिए ये मिठाई बना सकते हैं। ये दिखने में जितनी टेंप्टिंग लगती है उससे कहीं ज्यादा टेस्टी भी बनती है। 

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल