1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO | मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

VIDEO | मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jan 24, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 01:31 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर 5 मुस्लिम छात्राओं ने जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश की। परिवार ने घटना के बाद उन छात्राओं पर धर्मांतरण के लिए दबाव का आरोप लगाया है।

Moradabad forced burqa case, Hindu student conversion pressure- India TV Hindi
पुलिस ने इस मामले में 5 मुस्लिम छात्राओं पर FIR दर्ज की है। Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर 5 मुस्लिम लड़कियों ने बुर्का पहनाने की कोशिश की। पीड़ित लड़की का परिवार आरोप लगा रहा है कि यह धर्मांतरण का दबाव बनाने की साजिश थी और इसमें लव जिहाद या धर्मांतरण गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें कि यह मामला मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। सभी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं और साथ में ट्यूशन भी जाती हैं। घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है, जब कोचिंग से लौटते समय मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को घेर लिया और जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने लड़की से कथित तौर पर कहा कि उसे बुर्का पहनने पर अच्छा लगेगा। लड़की ने पहले मना किया, लेकिन दबाव में आ गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर पहुंचकर रोने लगी पीड़ित छात्रा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित छात्रा घर पहुंचकर रोने लगी और अपने भाई को पूरी बात बताई। भाई ने बताया कि मुस्लिम छात्राओं ने उसकी बहन से कहा था कि हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लो, इसके बाद तुम्हारी किस्मत बदल जाएगी। भाई का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश लगती है, जिसमें उसकी बहन को इस्लाम कबूल कराने की कोशिश की जा रही थी। परिवार का आरोप है कि ये मुस्लिम लड़कियां किसी लव जिहाद या धर्मांतरण गैंग से जुड़ी हो सकती हैं। इसके बाद भाई ने थाने जाकर तहरीर दी और FIR दर्ज कराई। 

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई घटना

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बिलारी थाने में पांचों नामजद मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के एंटी-कन्वर्जन कानून की धारा 3 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी तक आरोपी लड़कियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जहां लोग इसे ग्रूमिंग या धार्मिक दबाव का मामला बता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।