1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन के खतरनाक एक्सीडेंट के बाद भी नहीं रुकी शादी, कपल ने हॉस्पिटल में रचाया ब्याह, Video देख दिल खुश हो जाएगा

दुल्हन के खतरनाक एक्सीडेंट के बाद भी नहीं रुकी शादी, कपल ने हॉस्पिटल में रचाया ब्याह, Video देख दिल खुश हो जाएगा

Kerala Couple Wedding in Hospital: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक कपल को हॉस्पिटल में ही शादी करते हुए दिखाया गया है। इसे देखने के बाद लोगों ने इसकी तुलना फिल्म ​'विवाह' से की है।

kerala couple wedding in hospital, hospital wedding kerala video, kerala couple video, kerala couple- India TV Hindi
Image Source : IG/@REELTALKINDIA हॉस्पिटल में शादी रचाता कपल।

Kerala Couple Wedding in Hospital: केरल की एक अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी उस समय भावुक पल में बदल गई जब एक जोड़े ने कोच्चि के एक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शादी के बंधन में बंध गए। अलप्पुझा की एक स्कूल शिक्षिका अवनि शादी के लिए जा रही थीं तभी उनका कार एक्सीडेंट हो गया और उन्हें लेकशोर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वह घायल थीं, फिर भी दोनों परिवारों ने शादी रद नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि यह दिन बेहद खास माना जा रहा था। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सों और करीबी रिश्तेदारों से घिरी अवनि और उनकी मंगेतर, इंजीनियरिंग प्रोफेसर शेरोन वीएम ने बिना किसी संगीत, सजावट या समारोह के शादी रचाई। अस्पताल के अधिकारियों ने इस दिन के महत्व को समझते हुए इस समारोह की अनुमति दे दी।

इस तरह हुआ हादसा 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट reeltalkindia नामक हैंडल से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ जब अवनि कुछ रिश्तेदारों के साथ अपने ब्राइडल मेकअप के लिए कुमारकोम जा रही थीं। कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई। आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद की और सभी को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अवनि की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें होने के कारण, उन्हें बाद में विशेष इलाज के लिए 70 किलोमीटर दूर एर्नाकुलम के लेकशोर अस्पताल ले जाया गया।   

फिल्म 'विवाह' तरह हुई शादी

हादसे के बाद शेरोन अस्पताल पहुंंचीं और उनके परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि वे पहले से तय समय पर ही शादी करना चाहते हैं। डॉक्टरों से सलाह-मशविरा करने के बाद, अस्पताल ने आपातकालीन विभाग में एक साधारण शादी समारोह का आयोजन किया, ताकि पूरे आयोजन के दौरान अवनि की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जैसे ही समारोह की क्लिप ऑनलाइन वायरल होने लगी तो कई यूजर्स ने शाहिद कपूर और अमृता राव की 2006 की हिट फिल्म 'विवाह' के दृश्य की तुलना की।
 
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'इस तरह का प्यार मुझे विवाह की याद दिलाता है।' दूसरे ने लिखा कि, 'सच्चा प्यार और मानवता अभी भी मौजूद है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'विवाह मूवी वास्तविक जीवन में।' वहीं, एक अन्य ने कहा कि, 'उसे कम से कम ठीक होने दो और अपने आप में वापस आने दो। अस्पताल के बिस्तर पर शादी करने की इतनी जल्दी क्या है? कितना अजीब है। अगर प्यार सच्चा है तो उसे साबित करने की ज़रूरत नहीं, बल्कि शादी करने की ज़रूरत है। अजीब तो सिर्फ भारत में ही होता है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'सचमुच, प्यार में पड़े पुरुष बहुत सुंदर दिखते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'यह विवाह फिल्म के क्लाइमेक्स सीन जैसा है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
दुनिया की इकलौती सब्जी, जिसके नाम में देश-भाषा और जिले का नाम आता है, स्वाद का हर कोई दीवाना; जानिए नाम  
 

दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय को मुश्किल में देख शख्स ने ऐसे की मदद, Video देखकर रो पड़े यूजर्स; आपका भी दिल पसीज जाएगा