1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बस में लगी आग, अंदर फंसे यात्रियों को डिलीवरी बॉय ने यूं बचाया; VIDEO हुआ वायरल

चलती बस में लगी आग, अंदर फंसे यात्रियों को डिलीवरी बॉय ने यूं बचाया; VIDEO हुआ वायरल

बस में पहले आगे से धुआं निकलने लगा और फिर आग लग गई। बस तुरंत रुक गई, लेकिन अगला दरवाजा नहीं खुला। वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ दिया।

बस में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बस में लगी आग

केरल के पलक्कड़ जिले के ओट्टपालम में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पलक्कड़-गुरुवायूर रूट पर चल रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में पहले से आगे से धुआं निकलने लगा और फिर आग लग गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक एक ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट युवक ने ऑटोमैटिक दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ दिया।

कैसे शुरू हुआ हादसा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस सड़क चल रही थी, तभी अचानक इंजन (अगले हिस्से) से गहरा धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग की लपटों का रूप ले लिया। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, लेकिन असली मुसीबत तब शुरू हुई जब बस का अगला ऑटोमैटिक दरवाजा नहीं खुला।

पिछला दरवाजा खुल जाने से कुछ यात्री तो बाहर निकल आए, लेकिन आगे फंसे यात्रियों के लिए स्थिति बेहद डरावनी हो गई थी, क्योंकि आग की लपटें ठीक दरवाजे के पास थीं। जब मौत सामने खड़ी थी, तब वहां से गुजर रहे ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट युवक दौड़कर कर आया और बस के आगे के दरवाजे पर जोरदार लात मारकर उसे तोड़ दिया। इसके बाद फंसे हुए यात्री निकलने लगे।

इस बीच, पास के स्टैंड पर मौजूद ऑटो ड्राइवर और स्थानीय व्यापारी एक से ज्यादा फायर एक्सटिंग्विशर लेकर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। यात्रियों को बहुत जल्दी बाहर निकालने से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना का वीडियो वायरल

आशंका जताई जा रही है कि बस की डीजल पाइप फटने की वजह से यह आग लगी थी। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आस-पास के लोगों के बचाव की कोशिशों की तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें-

क्या चीन की दीवार अंतरिक्ष से दिखाई देती है? जानें बचपन में पढ़ी बात सच है या झूठ

सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भारत आईं थीं, देखें हॉस्पिटल का VIDEO