1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कहां गायब हो गया सोशल मीडिया का वह स्टार जो कभी हर एक पोस्ट पर कमाता था साढ़े 7 लाख डॉलर

कहां गायब हो गया सोशल मीडिया का वह स्टार जो कभी हर एक पोस्ट पर कमाता था साढ़े 7 लाख डॉलर

इस शख्स ने 20 साल की उम्र में न्यूनतम वेतन पर एक फैक्ट्री में काम किया लेकिन कोविड महामारी के दौरान इसकी नौकरी चली गई। जिसके बाद इस आदमी ने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और 22 साल की उम्र में वो TikTok पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाला व्यक्ति बन गया। इस वक्त तक प्रति पोस्ट उसकी कमाई 750,000 डॉलर हो गई।

Khaby Lame- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खाबी लामे (Khaby Lame)

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो आपने जरूर देखा होगा। जो अपने वीडियो में बिना बोले, सिर्फ चेहरे के हावभाव और इशारों से जटिल "लाइफ हैक्स" का मजाक उड़ाता था और उन्हें करने का आसान तरीके बताता था। उस शख्स की हरकतों की पूरी दुनिया दीवानी थी। उसकी सादगी और मजेदार अंदाज ने दुनिया भर में उसे लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वो सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर चला गया है। जी हां, अब वह शख्स सोशल मीडिया पर नहीं दिखता।

अपने मजेदार और म्यूट वीडियो से पूरी दुनिया को हंसाया, कोविड 19 में चमका सितारा

हम बात कर रहे हैं, खाबी लामे (Khabane "Khaby" Lame) के बारे में। जो टिकटॉक पर अपने मजेदार और म्यूट वीडियो से काफी मशहूर हुए थे। उनका जन्म 9 मार्च 2000 को सेनेगल में हुआ था। जब वे एक साल के थे, तब उनका परिवार इटली के चिवासो में बस गया। ये इटालियन सोशल मीडिया स्टार अपने टिकटॉक वीडियो में बिना बोले, सिर्फ चेहरे के हावभाव और इशारों से लोगों को हंसा-हंसाकर उन्हें लोटपोट कर देता था। 

कोविड में नौकरी गई तो शुरू किया टिकटॉक पर वीडियो बनाना

उनके करियर की शुरुआत साल 2020 में हुई। उस वक्त वे सिर्फ 20 साल के थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी नौकरी खो दी थी। कोविड की वजह से उन्हें फैक्ट्री की नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और फिर वे इस कदर दुनिया में छाएं कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा गया। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में भी आमंत्रित किया गया। बता दें कि खाबी अपने करियर की शुरुआत में डांस और गेमिंग वीडियो बनाते थे, लेकिन उनके "लाइफ हैक" रिएक्शन वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी।

टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी बन चुके हैं

2 साल के अंदर साल 2022 के जून महीने में वे चार्ली डी’अमेलियो को पीछे छोड़कर टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर बन गए। तब उनके इस दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स थे और उस वक्त टिकटॉक पर उनके 142.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। वे अपने हर एक पोस्ट पर कम से कम साढ़े 7 लाख डॉलर कमाते थे। जनवरी 2025 तक उनके 160 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स और फॉर्च्यून ने उन्हें 2022 में "40 अंडर 40" और "30 अंडर 30" की लिस्ट में शामिल किया था। उन्होंने ह्यूगो बॉस, नेटफ्लिक्स, और जुवेंटस जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया।

बास्केटबॉल और फुटबॉल के भी शौकीन हैं मिस्टर लामे

मालूम हो कि, खाबी लामे एक मुस्लिम हैं और 2023 में उन्होंने वैंडी जुएल से शादी की थी। वे बास्केटबॉल और फुटबॉल के भी शौकीन हैं, और वे लेब्रोन जेम्स के बड़े फैन हैं। खाबी की खासियत है कि वे अपने वीडियो में कुछ भी ना बोलकर काफी कुछ कह जाते हैं। वे अपने मौन अवस्था से ही इस दुनिया को बड़े-बड़े संदेश दे देते हैं। उनका यह अंदाज ही लोगों को बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनका मौन होना "दुनियाभर के लोगों तक पहुँचने का एक तरीका" है।

अब क्या करते हैं खाबी लामे

फिलहाल, खाबी लामे इन दिनों सोशल मीडिया से एकदम गायब हो चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, जैसे "Bad Boys: Ride or Die" में कैमियो और ट्यूबी पर उनकी सीरीज "Khaby Is Coming to America" ने उन्हें इस नए पेशे को गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...