1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब कैब ड्राइवर ने पैसेंजर को डॉग के साथ सफर करने की दी परमिशन, जेस्चर की तारीफ करने लगे यूजर्स; Video Viral

जब कैब ड्राइवर ने पैसेंजर को डॉग के साथ सफर करने की दी परमिशन, जेस्चर की तारीफ करने लगे यूजर्स; Video Viral

सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, पैसेंजर को उसके डॉग के साथ सफर करने की परमिशन देने के कारण कैब ड्राइवर की काफी तारीफ हो रही है।

Kolkata cab driver video, Kolkata cab driver video viral, viral video, viral news, Kolkata video vir- India TV Hindi
Image Source : IG/@SABIL___AKHTER कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल।

कोलकाता के एक कैब ड्राइवर ने यात्री के पालतू कुत्ते को अपनी गाड़ी में बैठने की अनुमति देकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। साबिल अख्तर नाम के इस ड्राइवर ने कहा कि उनकी कैब में डॉग के साथ सफर के लिए कभी ‘ना’ नहीं होता। उनका यह नेक रवैया इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sabil___akhter नामक हैंडल से शेयर किया गया है। साबिल अख्तर वीडियो में बताते हैं कि उन्हें एक बुकिंग मिली जिसमें यात्री ने पूछा कि क्या Pet (कुत्ता) अलाउड है या नहीं। साबिल ने तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा, “अभी एक बुकिंग आया हमको और भैया पूछ रहे थे कि Pet अलाउड है कि नहीं, डॉग अलाउड है कि नहीं। तो हम बोले आ सकते हैं, अलाउड है। अभी हम इनको लेकर के जाएंगे।” वीडियो में यात्री अपने गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते के साथ कार में चढ़ते दिखते हैं। यात्रा के दौरान कुत्ता खिड़की वाली सीट पर शांति से बैठा हवा का आनंद ले रहा था और बाहर का नजारा देख रहा था। भारत टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कुत्ते का नाम चिकू है। वह पूरी सवारी के दौरान शांत और खुश नजर आया। साबिल ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, “Ride request with a pet? Never a ‘No’ in my cab” यानी Pet के साथ राइड रिक्वेस्ट? मेरी कैब में कभी ‘ना’ नहीं। उन्होंने आगे लिखा, “सीट पर थोड़ा फर लग जाएगा तो साफ हो जाएगा, पर राइड कैंसल करके किसी का दिल नहीं दुखाना।”    

यूजर्स ने की जेस्चर तारीफ 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। लोग साबिल की संवेदनशीलता और इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं। कई पेट पेरेंट्स ने अपनी समस्या बताई कि कैब ऐप में अक्सर ड्राइवर पेट देखकर राइड कैंसल कर देते हैं। एक यूजर ने लिखा, “काश सभी ओला और उबर ड्राइवर आपके जैसे होते! पेट के साथ कहीं जाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ड्राइवर पेट जानने पर राइड कैंसल कर देते हैं।” 

दूसरे यूजर्स ने कहा कि ऐसे ड्राइवरों की जरूरत है जो जानवरों के प्रति दयालु हों।

तीसरे यूजर ने लिखा कि, “इन्हें अनुमति देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले मार्च में मेरे कुत्ते के साथ एक आपातकालीन स्थिति आ गई थी और मुझे अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन अंत में किसी ने भी मुझे लिफ्ट नहीं दी; मुझे उसे अपनी स्कूटी पर ले जाना पड़ा। एक बार फिर धन्यवाद।”

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “महोदय। धन्यवाद। आपको इसका महत्व समझ नहीं आ रहा है। साथ ही, इस सबसे महत्वपूर्ण सत्य को समझने के लिए भी धन्यवाद कि ईश्वर हम सभी के भीतर है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”

एक और यूजर ने टिप्पणी की, “पालतू जानवरों को साथ ले जाने के इच्छुक टैक्सी और वाहन चालकों की मैं वास्तव में सराहना करता हूं। इससे पालतू जानवरों के मालिकों का जीवन बहुत आसान हो जाता है, खासकर आपात स्थिति में। इस तरह की छोटी सी दयालुता बहुत मायने रखती है।” 

गौरतलब है कि, इससे पहले डोगेश भाई के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
स्पीति घाटी के मठ में फुटबॉल खेलते युवा भिक्षुओं के साथ शामिल हुआ कुत्ता, Viral Video ने जीता यूजर्स का दिल