हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी में एक मठ के प्रांगण में खेले जा रहे फुटबॉल मैच ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। युवा भिक्षुओं के बीच खेल रहे एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते ‘मफ्फू’ (Maffu) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। यह दिल छू लेने वाला पल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां मफ्फू की यात्राओं और रोज़मर्रा की जिंदगी को दिखाया जाता है। बता दें कि, स्पीति घाटी अपने प्राचीन मठों, बर्फीली चोटियों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। यहां युवा भिक्षु अक्सर फुटबॉल जैसे खेल खेलते दिखते हैं। मफ्फू का अचानक शामिल होना इस रोज़मर्रा के पल को यादगार बना गया। मालिकों ने यात्रा के दौरान मठ के पास रुकने पर यह दृश्य कैद किया था।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thepawsomelifeofmurphy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखता है कि स्पीति के एक मठ में लाल वस्त्र पहने युवा भिक्षु खुले मैदान में फुटबॉल खेल रहे हैं। तभी गोल्डन रिट्रीवर मफ्फू अचानक मैदान में कूद पड़ता है और गेंद का पीछा करने लगता है। वह भिक्षुओं के साथ दौड़ता है, गेंद को पंजों से छूने की कोशिश करता है और पूरी शिद्दत से खेल में शामिल हो जाता है। भिक्षु भी मुस्कुराते हुए उसे खेलने देते हैं। पहाड़ों की खूबसूरत बैकग्राउंड में यह नजारा और भी खास लगता है।
'उसकी बकेट लिस्ट में था'
कैप्शन में लिखा है, “यानी मफ्फू ने स्पीति के मठ में फुटबॉल मैच में हिस्सा ले लिया। युवा भिक्षुओं के साथ खेलना शायद उसकी बकेट लिस्ट में था।” यानी मफ्फू ने स्पीति के मठ में फुटबॉल मैच में हिस्सा ले लिया। युवा भिक्षुओं के साथ खेलना शायद उसकी बकेट लिस्ट में था। खेल खत्म होने के बाद मफ्फू भिक्षुओं और अपने मालिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाता दिखता है, जो वीडियो को और मीठा बना देता है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
यह क्लिप अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। यूजर्स ने कमेंट्स में इसे ‘प्योर जॉय’ और ‘सबसे खूबसूरत वीडियो’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “Pawnaldo.” दूसरे ने कहा, “कुत्ते unconditional love का सबसे शुद्ध रूप हैं। मफ्फू ने सबको खुशी दी।” कई लोगों ने स्पीति की खूबसूरती और जानवरों-मनुष्यों के प्यारे रिश्ते की तारीफ की।
गौरतलब है कि, इससे पहले कुत्तों को शुगरफ्री कुल्फी खिलाने वाले दुकानदार का वीडियो भी वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
बच्चों के क्रिकेट मैच में डोगेश भाई बने फील्डर, विकेटकीपिंग करते भी दिखे; मजेदार Video हो रहा वायरल