1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरियाई शख्स को मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, Video शेयर कर जो कहा; होने लगा वायरल

कोरियाई शख्स को मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, Video शेयर कर जो कहा; होने लगा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कोरियाई शख्स को मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करते हुए देखा गया।

Korean man video, Mumbai local train video, Korean man in india, Korean man latest viral video  - India TV Hindi
Image Source : IG/@SEJINANDWORLD कोरियाई शख्स का वीडियो वायरल।

दक्षिण कोरिया के एक पर्यटक और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर का मुंबई लोकल ट्रेन का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सेजिन नाम के इस कोरियाई व्यक्ति ने ठाणे स्टेशन से लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे वे दो बार असफल रहे। आखिरकार उन्होंने टैक्सी ले ली और कहा कि इस अनुभव ने उन्हें यहां के लोगों के प्रति गहरा सम्मान दिलाया। सेजिन भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया। वीडियो में वे ठाणे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने दो घंटे के राउंड ट्रिप टिकट के लिए 170 रुपये चुकाए। प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर वे थोड़े कन्फ्यूज हो गए कि कहां जाना है। तभी एक पैक्ड लोकल ट्रेन आई और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

'मुंबई की ट्रेन में मेरी नाकामी'

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sejinandworld नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में लिखा है, “मुंबई की ट्रेन में मेरी नाकामी।” वीडियो में एक ट्रेन भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। वीडियो में कोरियाई व्यक्ति ट्रेन में चढ़ने में नाकाम रहता है। वह यह भी दिखाता है कि उसने 170 रुपये का राउंड-ट्रिप टिकट खरीदा था। 'मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने से मेरे मन में यहां के लोगों के प्रति गहरा सम्मान पैदा हुआ और मुझे खुद पर विचार करने का मौका मिला।' वीडियो के कैप्शन में सेजिन ने लिखा, 'मुंबई लोकल ट्रेन का अनुभव करने से मुझे यहां के लोगों के प्रति गहरा सम्मान महसूस हुआ और खुद पर भी चिंतन करने का मौका मिला।' उन्होंने कहा कि रोजाना इस भीड़ में सफर करने वाले मुंबईकरों की हिम्मत और आदत कायल करने वाली है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आप इतनी जल्दी डर गए! ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर तो बिल्कुल भी भीड़ नहीं थी।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'पीक आवर्स में आपको मुंबई मेट्रो में सफर नहीं करना चाहिए। हर कोई समय पर अपने ऑफिस पहुंचने के लिए भाग रहा होता है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'किसी से भी पूछ लो, वो तुम्हारी मदद कर देगा।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'तुम डर गए, ओह, हम भी।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक लोकल ट्रेन के वीडियो में सोते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज