1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत में 2 साल से रह रही कोरियाई महिला को अंडमान निकोबार से हुआ प्यार, फेवरेट जगह पर दिया रिएक्शन हुआ वायरल

भारत में 2 साल से रह रही कोरियाई महिला को अंडमान निकोबार से हुआ प्यार, फेवरेट जगह पर दिया रिएक्शन हुआ वायरल

कोरियाई महिला का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अंडमान निकोबार को अपनी फेवरेट जगह बताया है।

Korean woman in india, Korean woman on Andaman nicobar video, Andaman nicobar islands, viral video, - India TV Hindi
Image Source : IG/@WONNY_BROTHERS कोरियाई महिला का वीडियो वायरल।

दक्षिण कोरिया की एक महिला जंग ए उम, जो पिछले दो साल से अपने बच्चों के साथ भारत में रह रही हैं, ने अपनी यात्राओं का ईमानदार अनुभव साझा किया है। इंस्टाग्राम पर ‘भारत में 2 साल: एक कोरियाई माँ का ईमानदार रिव्यू’ शीर्षक वाले वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने सात भारतीय शहरों का दौरा किया, लेकिन अंडमान द्वीप समूह उनकी सबसे पसंदीदा खोज बना। उन्होंने कहा, “अंडमान मेरी पसंदीदा खोजों में से एक था। वहां की प्राकृतिक सुंदरता सचमुच अविस्मरणीय थी!” 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wonny_brothers नामक हैंडल से शेयर किया गया है। जंग ए उम चेन्नई में रहती हैं और अपने बेटों के साथ ‘Wonny Brothers’ नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वे भारत की विशालता और विविधता की तारीफ करती हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “भारत एक बहुत बड़ा देश है, इसलिए हर शहर बिल्कुल अलग लगता है। मैंने कुल सात शहरों का दौरा किया-चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, केरल, कोयंबटूर और अंडमान। हर शहर की अपनी एक अलग खासियत है। वहां का माहौल, भाषा और खाना-पीना सब अलग-अलग है। लेकिन एक बात जो सबमें कॉमन है, वह यह है कि वे सभी खूबसूरत और बहुत आकर्षक हैं। लोग भी बहुत दयालु हैं।” 

 

अंडमान से प्यार होने की वजह बताई 

अंडमान के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने ऑफ-सीजन में यात्रा करने का जिक्र किया। फिर भी अनुभव शानदार रहा। वे बोलीं कि, “लोग वास्तव में बहुत मिलनसार हैं, खासकर अंडमान में! भले ही मैं ऑफ-सीजन में आई, पानी इतना साफ है। स्कूबा डाइविंग करते समय मालदीव जितनी मछलियां दिखीं।” क्रिस्टल क्लियर पानी, जीवंत समुद्री जीवन और स्थानीय लोगों का स्वागत उनके लिए यादगार बना। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने उन्हें भारत की खूबसूरती दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। एक ने लिखा, “आपको पूर्वोत्तर भारत जरूर घूमना चाहिए। आपको पसंद आएगा।” 
दूसरे ने कहा, “भारत से इतना प्यार करने और खूबसूरत जगहें दिखाने के लिए धन्यवाद।” 

फेवरेट डिश के बारे में भी बताया

जंग ने आगे कहा कि अभी भी कई जगहें बाकी हैं, जिन्हें वे एक्सप्लोर करना चाहती हैं और दुनिया के साथ साझा करना चाहती हैं। जंग ए उम पहले भी भारत के बारे में सकारात्मक अनुभव साझा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग भारत को भीड़भाड़ वाला, गंदा या खतरनाक समझते हैं, लेकिन यहां कोरिया जितनी ही खूबसूरत और साफ जगहें हैं। लोग भी ज्यादा गर्मजोशी भरे हैं। वे तमिल सीखकर बाजार में सौदाबाजी करती हैं और डोसा जैसी भारतीय डिशेस उनकी फैमिली की फेवरेट बन गई हैं। 
गौरतलब है कि, इससे पहले जापानी महिला ने भारत को ट्रोल करने वालों को एक्सपोज करते हुए वीडियो बनाया था जो कि काफी वायरन हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

पहली बार 'वंदे भारत' में ट्रैवल कर झूम उठा विदेशी परिवार, टेस्टी फूड पर भी दिया अमेजिंग रिएक्शन; Video