1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. La Tomatina Festival: बॉलीवुड के 'जुम्मा चुम्मा' सॉन्ग पर भारतीयों ने किया कुर्ता फाड़ डांस, Viral Video पर अचानक छिड़ी बहस

La Tomatina Festival: बॉलीवुड के 'जुम्मा चुम्मा' सॉन्ग पर भारतीयों ने किया कुर्ता फाड़ डांस, Viral Video पर अचानक छिड़ी बहस

La Tomatina Festival Video: स्पेन के बुनॉल में ला टोमाटीना फेस्टिवल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीयों की भीड़ बॉलीवुड के गाने को गाकर सेलिब्रेशन को एन्जॉय करती दिखी।

La Tomatina Festival,La Tomatina Festival Video, La Tomatina Festival Spain, La Tomatina Festival Ne- India TV Hindi
Image Source : IG/@WHEREISWAQAR बुनॉल में डांस करते भारतीय।

La Tomatina Festival Video: ला टोमाटीना की 80वीं वर्षगांठ का जश्न स्पेन के बुनॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों लोग और पर्यटक शामिल हुए। बुनोल में हुए इस फेस्टिवल में भारतीयों में गजब का उत्साह दिखा। इस फेस्टिवल में भारतीय पर्यटकों का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीयों के एक समूह को अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय फिल्म 'हम' के आइकॉनिक सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा' गाते हुए जमकर डांस करते हुए देखा गया। इस फेस्टिवल में पके टमाटरों के गूदे में सराबोर भीड़ मस्ती करती हुई दिख रही है। इसके बाद ही उनके इस सेलिब्रेशन में अन्य लोग भी शामिल होते हुए दिखे। 

स्पेन के फेस्टिवल में बॉलीवुड का तड़का  

 इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्पेन की सड़कों पर भारतीयों की भीड़ मौजूद है। भीड़ में लोग अचानक 'जुम्मा चुम्मा' गाना गाने लगते हैं। टमाटरों में रंग में रंगे हुए लोग जिस समय इस ला टोमाटीना फेस्टिवल को मनाने में मशगूल थे ठीक उसी समय लोग वीडियो बनाकर उन मस्ती भरे लम्हों को कैमरे में कैद भी कर रहे थे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर whereiswaqar नामक हैंडल से शेयर किया गया है जिसे अब तक सोशल मीडिया पर 1,663 लोगों ने पसंद किया। गौरतलब है कि, ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर की 2011 की फिल्म 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने ला टोमाटीना को भारतीयों के बीच फेमस कर दिया।  

यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के बीच मिली—जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। भारतीयों के इस अंदाज की कुछ यूजर्स के ग्रुप ने आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनको क्लीन चिट दी। एक यूजर ने कहा, 'लगता है कि वहां स्थानीय लोगों से ज़्यादा भारतीय मौजूद हैं। लोग जिस चीज़ के लिए वहां गए थे, उसका आनंद क्यों नहीं लेते!' दूसरे यूजर ने कहा, 'भीड़ में 50% से ज़्यादा लोग भारतीय थे, उन्होंने पूरे कार्यक्रम में भांगड़ा भी बजाया! लोग हमारा जश्न मना रहे थे, जबकि हमारे अपने लोग ही हमें जज कर रहे थे।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'क्या आपने कभी दिवाली या दुर्गा पूजा या किसी क्षेत्रीय त्यौहार के दौरान भारत में विदेशियों को अंग्रेजी या अन्य भाषाओं के गाने बजाते, गाते या थोपते हुए देखा है? नहीं।' भारतीयों में समर्थन में आते हुए एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कमेंट सेक्शन में लोग नागरिकता की बात कर रहे हैं। वे पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं। गाने आनंद का हिस्सा हैं। यह बिल्कुल बढ़िया है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
 Elephant Cute Video: हथिनी और महिला का बेहिसाब प्रेम देख पसीज जाएगा दिल, इमोशनल हुए यूजर्स ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

कमाल का बंदा है ! 4 महीने में बिल्लियों के लिए बनाया मिनी अंडरग्राउंड स्टेशन, Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी