1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जिम्मेदारियां इंसान को ताकतवर बना देती हैं', कंधे पर 200 किलो वजन उठाए दिखा मजदूर, Video हुआ वायरल

'जिम्मेदारियां इंसान को ताकतवर बना देती हैं', कंधे पर 200 किलो वजन उठाए दिखा मजदूर, Video हुआ वायरल

लोग इस मजदूर की मेहनत को देख बोल रहे हैं कि जिम में वजन उठाने वाले भले ही सिक्स-पैक बना लें लेकिन इस मजदूर की ताकत असली है, जो परिवार के लिए मेहनत से आती है।

वजन उठाते मजदूर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वजन उठाते मजदूर

सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मजदूर अपने कंधों पर 200 किलो का भारी-भरकम वजन उठाकर चल रहा है। उसकी मेहनत, हौसला और जिम्मेदारियों ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। यह वीडियो न सिर्फ शारीरिक ताकत को दिखा रहा बल्कि यह भी दिखाता है कि जिम्मेदारियां इंसान को कितना ताकतवर और आत्मनिर्भर बना देती हैं।

200 किलो कंधे पर लादे चल रहा था मजदूर 

वीडियो एक साधारण मजदूर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पतला-दुबला मजदूर अपने कंधों पर 200 किलो वजन लादकर बड़े ही संतुलन के साथ चल रहा है। मजदूर का चेहरा उसके मेहनत को दिखा रहा है। मजदूर भी खुशी-खुशी अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता दिख रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया कि जिम्मेदारियां इंसान को न केवल मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि शारीरिक और भावनात्मक रूप से भी ताकतवर बनाती है। 

मजदूर की ताकत देख जिम में वजन उठाने वाले भी हो गए शर्मसार

यह मजदूर शायद अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए इतना कठिन परिश्रम कर रहा है। उसका यह हौसला उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो जिम्मेदारियों को बोझ मानते हैं। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- “यह मजदूर सिखाता है कि जिम्मेदारियां इंसान को कमजोर नहीं, बल्कि ताकतवर बनाती हैं।” दूसरे ने लिखा, “यह खून-पसीने की कमाई की ताकत है, जो जिम में वजन उठाने वालों को भी शर्मसार कर दे।” इस वीडियो के साथ कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में जिम्मेदारी पर शायरी और कोट्स भी शेयर कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा- “जिम्मेदारियां जब कंधों पर आती हैं, तब पता चलता है जिंदगी क्या चीज है।”

 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग