1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नियम को फॉलो करना कोई चचा से सीखो, वायरल Video देख हंसी नहीं थमेगी आपकी

नियम को फॉलो करना कोई चचा से सीखो, वायरल Video देख हंसी नहीं थमेगी आपकी

एक बहुत ही छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है मगर आप जब वीडियो देखेंगे तो अपनी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि चचा ने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BADGER69420 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जब भी कुछ अजीब या फिर अतरंगी होता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है, लोग उसे तुरंत ही अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं। आप भी अगर उन गलियों में घूमते हैं तो फिर आप तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे और कई बार आपको कुछ ऐसा दिखता होगा जिसकी आपको भी उम्मीद नहीं होती होगी और ऐसे ही वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या दिख गया जो वीडियो वायरल हो गया।

चचा ने ऐसा क्या किया?

आप सोचिए कि कहीं से जा रहे हैं और सामने एक बड़ा सा दरवाजा है। अब वो दरवाजा अगर खुला है तो फिर आप बिना कोई मेहनत किए वहां से निकल जाएंगे लेकिन चचा ने ऐसा नहीं किया। वीडियो में दिखता है कि चचा कहीं जा रहे हैं और उनके सामने एक बड़ा सा दरवाजा होता है जो खुला होता है मगर चचा वहां से नहीं जाते हैं। उस बड़े से दरवाजे में एक छोटा सा जो दरवाजा होता है, उसके अंदर से होकर चचा निकलते हैं। चचा नियम को पूरी तरह से फॉलो करते हैं कि वो उसी छोटे से दरवाजे से कहीं जाएंगे। अब किसी को इस चीज की उम्मीद नहीं थी और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @badger69420 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपने कंपनी में बेकार के नियम फॉलो करते हुए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नियम नियम होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें इसी गेट से जाना होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- वो उस छोटे गेट के होने का पर्पज पूरा करना चाहता था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस घर को 8वां अजूबा घोषित कर देना चाहिए, एक बार आप भी देखिए इसे

शादी में गए शख्स ने मैगी को लेकर ऐसा क्या कहा कि Video वायरल हो गया, आप भी देखें