1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में गए शख्स ने मैगी को लेकर ऐसा क्या कहा कि Video वायरल हो गया, आप भी देखें

शादी में गए शख्स ने मैगी को लेकर ऐसा क्या कहा कि Video वायरल हो गया, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 10:43 pm IST

एक शख्स ने शादी में एक ऐसा फूड आइटम देखा जो आमतौर पर शादियों में नहीं दिखता है और उसी को लेकर उसने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं की वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ALLBOUTAADI

इंसान हर दिन कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया का यूज तो करता ही है क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया इंसान के रोज का हिस्सा बन गया है। आप भी इसी समाज का हिस्सा हैं तो फिर आपको भी सोशल मीडिया की आदत तो लग ही गई होगी। आप भी दिन में कुछ देर सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने में बिताते ही होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो भी देखते होंगे। आपकी फीड पर एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या दिखा जो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा बोलता है कि आप लोगों ने शादियों में चाउमीन तो बहुत देखी होगी लेकिन क्या आपने मैगी देखी है। यह बोलते हुए वो शादी में मैगी दिखाता भी है। इसके बाद वो बोलता है, 'मेरी इंडिया में सभी कैटरर्स और वेडिंग प्लैनर्स से डिमांड है कि चाउमीन हो या न हो, मैगी जरूर सर्व किया करें क्योंकि मैगी पहला प्यार है।' इसके बाद वो मैगी के काउंटर पर लगी भीड़ भी दिखाता है और कहता है कि इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैगी कितना फेमस है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर allboutaadi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैगी तो है ही पहला प्यार भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- कर दो जरूरी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं भी लगाऊंगी अपनी शादी में। वहीं मैगी ने भी रिएक्ट किया और लिखा- हम सहमत हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मंदिर में छोटी बच्ची ने जो किया वो आपको भी लगेगा प्यारा, Video हो रहा है खूब वायरल

महिला ने पति से छिपाकर रखे पैसे मगर अब खुद पछता रही है, Video देख समझ जाएंगे मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।