1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस घर को 8वां अजूबा घोषित कर देना चाहिए, एक बार आप भी देखिए इसे

इस घर को 8वां अजूबा घोषित कर देना चाहिए, एक बार आप भी देखिए इसे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2026 10:55 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 10:55 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक घर का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस घर को देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे, बस पूरी तरह से हैरान होने के लिए पूरा वीडियो देखना होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KRITIKA_YADAV_1809

इस दुनिया में लोगों को जब भी कुछ अजीब या अतरंगी दिख जाता है तो तुरंत लोग अपनी जेब में हाथ डालते हैं, फोन बाहर निकालते हैं, उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इन्हीं कारणों से सोशल मीडिया पर भर-भर के कंटेंट देखने को मिलता है और कई सारे वीडियो तो जमकर वायरल भी हो जाते हैं क्योंकि वो वीडियो लोगों का ध्यान जो खींच लेता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अतरंगी घर देखने को मिला। आइए आपको भी उस घर के बारे में बताते हैं।

वीडियो में कैसा घर दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक घर नजर आता है जिसकी चौड़ाई बड़ी ही गजब है। उस घर की चौड़ाई इतनी ज्यादा है कि आप शायद एक हाथ से भी कवर कर सकते हैं। अगर एक हाथ से कवर न हो पाए तो डेढ़ हाथ से तो नाप ही लेंगे। उस घर में एक छोटा सा गेट है और बगल में एक ईंट की दीवार है। बस इतना ही चौड़ा वो घर है। इतना ही नहीं, वो घर एकदम लंबा भी है। वीडियो में देखकर वो घर कम और एक टावर ज्यादा लग रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kritika_yadav_1809 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बनारस में ऐसा घर देखा आपने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें भी कैमरा लगा है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्वर्ग में जाने वाला लिफ्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या है ये, क्यों है ये। चौथे यूजर ने लिखा- 9वां अजूबा। वहीं बहुत सार यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में गए शख्स ने मैगी को लेकर ऐसा क्या कहा कि Video वायरल हो गया, आप भी देखें

ऐसा निशानेबाज आपने कभी देखा है? Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।