सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान पर लगे पोस्टर की फोटो वायरल होती है। कभी रील के चक्कर में स्टंट करने वालों के वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार उसी स्टंट के चक्कर में होते हादसे के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा अतरंगी हरकत करते लोगों के भी वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इस वीडियो में कुछ अलग देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिलेगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदे की कमाल की निशानेबाजी देखने को मिलेगा। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने एक डिब्बे पर अपना एक पैर रखा हुआ है और उसी पैर के ऊपर उसने एक बोतल को टिकाया हुआ है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उसने अपने शरीर को पीछे की तरफ किया हुआ है। अब एक शख्स ने अपनी आंख पर पट्टी बांधी हुई है और एक दूरी पर बैठे हुए गुलेल से उस पर निशाना लगाता है। हैरान तब होती है जब वो अपनी गर्दन की पीछे यानी बोतल के विपरीत दिशा में किए हुए ही सही निशाना लगा लेता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HajiNizamuddin3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसनिशानेबाज भाई को आंख बांद कर सही निशाना लगाने पर दिल से सलाम। क्या खूब निशानेबाज है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कमाल का निशाना लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई का भरोसा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मंदिर में छोटी बच्ची ने जो किया वो आपको भी लगेगा प्यारा, Video हो रहा है खूब वायरल
महिला ने पति से छिपाकर रखे पैसे मगर अब खुद पछता रही है, Video देख समझ जाएंगे मामला