1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: गाड़ी की खिड़की खोलकर बाहर तेंदुए को झांक रहे थे पर्यटक, अचानक से 13 साल के बच्चे पर कर दिया हमला

VIDEO: गाड़ी की खिड़की खोलकर बाहर तेंदुए को झांक रहे थे पर्यटक, अचानक से 13 साल के बच्चे पर कर दिया हमला

वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ सड़क किनारे बैठा था। जब बस उसके पास रुकी, तो तेंदुआ धीरे-धीरे बस की ओर बढ़ा। एक बच्चा खुली खिड़की से बाहर झांक रहा था, तभी तेंदुए ने छलांग लगाकर उसके हाथ को नोंच लिया।

वाहन पर तेंदुए का हमला- India TV Hindi
Image Source : X/@INDIANBACKCHOD वाहन पर तेंदुए का हमला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ जंगल सफारी घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी पर हमला कर देता है। तेंदुए के इस हमले में एक बच्चा चोटिल हो जाता है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि तेंदुए के हमले में बच्चे के हाथ पर मामूली सी चोट आई है।

गाड़ी से बाहर झांक रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला

वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क का बताया जा रहा है। यह घटना 16 अगस्त 2025 को हुई, जिसका 31 सेकंड का वीडियो फुटेज इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ बस की खुली खिड़की के पास छलांग लगाता दिख रहा है। इस दौरान वह एक 12-13 साल के बच्चे के हाथ पर हमला कर देता है, जिससे वह घायल हो जाता है। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (KSTDC) की एक गाड़ी बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में सफारी के लिए निकली थी। गाड़ी में सवार पर्यटक जंगल के रोमांच का आनंद ले रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ सड़क किनारे आराम कर रहा था। जैसे ही गाड़ी उसके पास रुकी, तेंदुआ धीरे-धीरे वाहन की ओर बढ़ा। गाड़ी की खुली खिड़की से एक 12-13 साल का बच्चा बाहर झांक रहा था, तभी तेंदुए ने छलांग लगाई और बच्चे के हाथ को नोंच लिया।

बच्चे को ले जाया गया अस्पताल

घटना के दौरान बस में मौजूद अन्य पर्यटकों ने डर के मारे चीखना शुरू कर दिया, लेकिन पीछे चल रही दूसरी सफारी बस के यात्रियों ने इस पूरे वाकये को अपने कैमरे में कैद कर लिया। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को आगे बढ़ाया, जिसके बाद तेंदुआ थोड़ी दूर तक उस गाड़ी का पीछा करता रहा। घटना के बाद घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो को एक्स पर @IndianBackchod नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अब सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पर्यटकों की लापरवाही, जैसे खुली खिड़की से बाहर झांकना या तेंदुए को उकसाना, इस घटना का कारण हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक पर्यटक ने तेंदुए को "पोक" करने की कोशिश की, जिससे वह भड़क गया और बस पर हमला कर दिया। दूसरी ओर, कुछ लोग पार्क मैनेजमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने सलाह दी कि घायल बच्चे को टिटनेस और रेबीज का टीका जरूर लगवाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में