A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जंगल सफारी के दौरान शेरनी ने पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, Video आया सामने

जंगल सफारी के दौरान शेरनी ने पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, Video आया सामने

कुछ पर्यटक जंगल सफारी के लिए गिर जंगल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर जो देखा, उसका एक वीडियो भी सामने आया है। उस वीडियो में आपको शिकार होते हुए नजर आएगा।

शेरनी ने किया शिकार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शेरनी ने किया शिकार

कई सारे लोगों को एडवेंचर का करने का बहुत शौक होता है और वो अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटी करते रहते हैं। उन्हीं में से एक एडवेंचर एक्टिविटी जंगल सफारी भी है। इसमें लोग खुली जीप में बैठकर घने जंगलों में जाते हैं और वहां जानवरों को उनके प्राकृतिक आवासों में देखते हैं। वैसे तो जानवरों को चिड़ियाघर में भी देखा जा सकता है मगर जंगल सफारी के दौरान जानवरों को खुले में घूमते हुए, खेलते हुए, दौड़ते हुए और शिकार करते देखने में लोगों को अलग ही रोमांच मिलता है। अभी शिकार का ही एक वीडियो सामने आया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक जीप जंगल के बीच में हैं जिसमें कुछ पर्यटक सवार हैं। वहीं उस जीप के पीछे एक शेरनी नजर आती है। वो शेरनी जीप के पास जाती है और तभी उस शेरनी को अपना एक शिकार नजर आता है। सामने से गाय को आते देख शेरनी वहीं नीचे बैठ जाती है ताकि गाय उसे देख न सके। इसके बाद जब गाय बाहर आ जाती है और शेरनी को लगता है कि वो अब उसका शिकार कर सकती है तो भागते हुए उसकी तरफ जाती है। शेरनी को देख गाय भी भागना शुरू कर देती है मगर वो सफल नहीं हो पाती है और शेरनी की चपेट में आ जाती है।

शेरनी तेजी से भागते हुए गाय पर हमला करती है और अपने जबड़े से उसका मुंह पकड़कर उसे रोक लेती है। अभी गाय उससे लड़ ही रही थी कि तभी शेर भी वहां पर पहुंच जाता है और दोनों गाय को पकड़ लेते हैं। वहीं जीप में बैठे पर्यटकों ने भी शायद ही सोचा होगा कि उन्हें शिकार होते हुए देखने को मिलेगा और शेरनी के शिकार ने उन्हें भी दंग कर दिया होगा। आपका बता दें कि यह वीडियो गिर जंगल का है जहां यह पल कैमरे में कैद हो गया है।

यहां देखें वह वीडियो

(मितेश परमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

कार का आगे वाला शीशा हल्का तिरछा क्यों होता है? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है