A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंखा करते हुए थक गया बच्चा मगर टस से मस नहीं हुईं मैडम, Video Viral होते ही भड़के यूजर्स

पंखा करते हुए थक गया बच्चा मगर टस से मस नहीं हुईं मैडम, Video Viral होते ही भड़के यूजर्स

Viral Video : स्कूल के एक वीडियो पर इन दिनों यूजर्स काफी भड़क रहे हैं। इसमें एक मैडम बच्चे से पंखा कराती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, पंखा करते-करते बच्चे की हालत काफी खराब दिख रही है।

School Student Video, MP School Teacher Video, Rewa School Video, Viral News, News in Hindi, India T- India TV Hindi
Image Source : IG/@THE.DEFAULT.HUMAN बच्चे से पंखा कराती दिखीं मैडम।

Viral Video : सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इन दिनों जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक छोटा छात्र हाथ से पंखा झलते-झलते थक जाता है, मगर टीचर (मैडम) टस से मस नहीं होतीं और न ही बच्चे पर उन्हें दया आती है। मैडम कर संवेदनहीनता देख यूजर्स काफी आक्रोशित हुए। वीडिया में दिख रहा है कि, बच्चा बार-बार हाथ बदलता दिख रहा है, पसीना बह रहा है, फिर भी मैडम बेफिक्र तरीके से फोन पर बात करती रहीं या ईयरफोन लगाए गाने सुनती रहीं। 

इंस्टाग्राम पर वी​डियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the.default.human नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में वीडियो में साफ दिख रहा है कि कक्षा में गर्मी के बावजूद एसी या बिजली का पंखा नहीं है। बच्चा खड़ा होकर मैडम को हवा कर रहा है, जबकि अन्य छात्र फर्श पर बैठे हैं। बच्चे के चेहरे पर थकान साफ झलक रही है, लेकिन शिक्षिका की मुद्रा में कोई बदलाव नहीं। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। हजारों कमेंट्स में लिखा गया- “यह शिक्षा नहीं, शोषण है”, “बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं या पंखा झलने?”, “मैडम को सस्पेंड करो”। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अभिभावकों और शिक्षाविदों में गुस्सा फूट पड़ा।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक्स और इंस्टाग्राम पर देखने के बाद कई यूजर्स ने आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारा छोटा बच्चा दोनों हाथों से पंखा झलते-झपकीते थक गया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।' इसके बाद तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'उसे तुरंत निलंबित करो।' इसके साथ ही शिक्षिका पर और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे लोग समाज पर बोझ हैं।' कई यूजर्स ने पूछा- सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं हैं? बिजली, पंखे और शीतल पेय तक की कमी क्यों? एक यूजर ने लिखा, 'गर्मी में बच्चा थक रहा है, मैडम आराम से फोन पर गप्पें मार रही हैं। यह सरकारी तंत्र की असली तस्वीर है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन

कार है या चलता-फिरता 1BHK, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप; अनोखी कारीगरी पर यूजर्स ने किए Funny कमेंट्स