A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हॉस्टल में बनी चिकन करी में मिली छिपकली, देखते ही आग बबूला हुए स्टूडेंट्स; वायरल हो रही फोटो

हॉस्टल में बनी चिकन करी में मिली छिपकली, देखते ही आग बबूला हुए स्टूडेंट्स; वायरल हो रही फोटो

Viral Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो चर्चा में आई है। जिसमें दावा किया गया है कि, यूपी के एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बनी चिकन करी में छिपकली मिली।

lizard found in chicken curry, BHU Mess Food Controversy, Lizard in chicken curry, viral photo, bhu - India TV Hindi
Image Source : X/@BENARASIYAA चिकन करी में मिली छिपकली।

Viral Photo: उत्तर प्रदेश के एक विश्वविद्यालय में छात्रों ने उस समय विरोध प्रदर्शन किया जब मेस में परोसी गई चिकन करी में कथित तौर पर एक मरी हुई छिपकली मिली। ये देखने के बाद छात्र आग बबूला हो गए और स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताईं। छात्रों के अनुसार, करी के बर्तन में छिपकली देखे जाने से पहले ही लगभग 30 से 40 छात्र भोजन कर चुके थे। कुछ ही समय बाद, कुछ छात्रों ने मतली और उल्टी की शिकायत की जिससे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के चलते छात्रों और हॉस्टल अधिकारियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई और कई छात्रों ने मेस ठेकेदार और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक्स पर शेयर की फोटो 

इस फोटो को एक्स पर @Benarasiyaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। हॉस्टल में आक्रोश भड़कने के बाद छात्र कथित तौर पर मेस एरिया के बाहर जमा हो गए और वार्डन को घेर लिया। उन्होंने प्रशासन पर खाने की खराब गुणवत्ता और अस्वच्छ परिस्थितियों के बारे में बार-बार की शिकायतों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।  हॉस्टल से वीडियो और तस्वीरें भी ऑनलाइन सामने आईं, जिनमें छात्र इस मुद्दे पर अधिकारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। कई छात्रों ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता और भोजन के मानकों से संबंधित चिंताओं को उठाया था। छात्रों ने कथित तौर पर एक लिखित शिकायत भी प्रस्तुत की जिसमें पीने के पानी की उचित सुविधाओं की कमी और छात्रावास परिसर के अंदर खराब रखरखाव सहित कई अन्य मुद्दों का उल्लेख किया गया था। बाद में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और छात्रावास के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करने के लिए मौके पर पहुंचे। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस घटना से जुड़ी फोटो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने पूछा कि, 'क्या यह शाकाहारी खाने में था या मांसाहारी खाने में?' दूसरे ने कहा कि, 'यह काफी आम बात है, मुझे भी एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन में शाकाहारी थाली में (जब मैं उसे खत्म करने ही वाला था) तिलचट्टा मिला था।' तीसरे ने तंज में लिखा कि, 'भारतीय घरेलू छिपकलियां जहरीली नहीं होतीं; हालांकि, ये अस्थमा के इलाज में कारगर हो सकती हैं।' चौथे ने लिखा कि, 'भ्रष्टाचार और लापरवाही।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बकरीद पर बकरे का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा खाया जाता है, सुनते ही ललचा जाएंगे नॉनवेज लवर्स

Video : यूक्रेन की महिला भारत के ग्रॉसरी डिलीवरी प्रोसेस की फैन हो गई, 10 मिनट में ऑर्डर पाकर दिया ऐसा रिएक्शन