सोशल मीडिया पर लोग एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। कुछ वीडियो में लोग दूसरों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में अनजान लोगों के साथ प्रैंक करते हुए दिखाई देते हैं। कभी वायरल हो रहे कुछ वीडियो को देखने के बाद अपने दिमाग में यह ख्याल आ जाता है कि आखिर लोग इतने खुराफाती हो कैसे सकते हैं और कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको हंसी तो आई ही होगी और साथ में यह सोचा भी होगा कि लोग कितने खुराफाती दिमाग के हो गए हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने घर में गैस ऑन करता है और फिर एक सिक्के को पिलास से पकड़कर उसे गर्म करने लगता है। अब समझ में यह नहीं आता है कि ये सिक्का गर्म करके क्या करेगा। पहले तो ऐसा लगता है कि यह शायद इसका आकार बदलेगा लेकिन नहीं, उसके दिमाग में तो खुराफात चल रही थी जो बाद में पता चलता है। इसके बाद वो सिक्के को अच्छे गर्म करके गली में जाता है जहां वो पिलास से उस सिक्के को एक लड़के के सामने गिर देता है। अब लालच में वो लड़का उस सिक्के को उठाने लगता लेकिन वो तो गर्म था। अब गर्म सिक्के को हाथ लगाते ही उसे हाथ थोड़ा जल जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamasif_khan_0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं यार। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मेरा पिलास है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई जरा 200 के नोट से ट्राई करना। चौथे यूजर ने लिखा- मैं भी करूंगा। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पानी में हल्दी डालते ही हुआ कुछ ऐसा जिसे देख बच्ची ने दिया गजब का रिएक्शन, Video जीत लेगा आपका दिल
रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान