1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी में हल्दी डालते ही हुआ कुछ ऐसा जिसे देख बच्ची ने दिया गजब का रिएक्शन, Video जीत लेगा आपका दिल

पानी में हल्दी डालते ही हुआ कुछ ऐसा जिसे देख बच्ची ने दिया गजब का रिएक्शन, Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2025 10:22 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 10:22 pm IST

एक बहुत ही प्यारी बच्ची का बहुत ही प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिला। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो बच्ची के रिएक्शन पर अपना दिल हार बैठेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

social media trend, viral video, viral news, cute video- India TV Hindi
बच्ची के गजब के रिएक्शन ने वीडियो किया वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया प्रेमी हैं तो दिन न जानें कितनी ही बार सोशल मीडिया के गलियारे में झांकते होंगे। वहां क्या ट्रेंड चल रहा है, क्या वायरल हो रहा है, क्या कुछ नया है, ये सब आपको बहुत ही अच्छे से पता रहता होगा। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल ही जाता है। अच्छा याद कीजिए कि अभी क्या ट्रेंड चल रहा है। याद नहीं आया तो कोई बात नहीं, हम ही आपको बता देते हैं कि अभी क्या ट्रेंड चल रहा है। अभी सोशल मीडिया पर पानी और हल्दी वाला ट्रेंड चल रहा है। इसमें नजर आता है कि लोग कांच के ग्लास में पानी डालकर उसे फोन के फ्लैश पर रख देते हैं। इसके बाद उसमें हल्दी डालते हैं और फिर जो होता है, वो माहौल ही बदल देता है। उसी ट्रेंड का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

बच्ची का रिएक्शन हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर जब भी जाओ, हर कुछ वीडियो के बाद एक वीडियो नजर आ ही जा रहा है जिसमें लोग पानी और हल्दी वाला एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ जाते हैं और उसे देख वो अपने हाव-भाव दिखा रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक बच्ची के सामने भी किया गया। वीडियो में नजर आता है कि फोन का फ्लैश ऑन है और उसके ऊपर कांच का ग्लास है जिसमें पानी रखा हुआ है। अब कोई उस पानी में एक चम्मच हल्दी डाल देता है जिसके तुरंत बाद ग्लास का पानी हल्का पीला होना शुरू हो जाता है। अब यह होते देख बच्ची की आंखें पहले से भी बड़ी हो जाती हैं और उसके चेहरे पर हैरानी वाले हाव-भाव आ जाते हैं, जो बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसी रिएक्शन के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajini198080 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'ब्यूटी' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन से बताया कि उन्हें वीडियो बहुत पसंद आया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ट्रक ड्राइवर ने स्टंट करते हुए बनाया अपना Video मगर लोगों ने खोल दी उसकी पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।