A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई यहां तो ट्रेन ही जाम में फंस गई, वायरल Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग

लो भाई यहां तो ट्रेन ही जाम में फंस गई, वायरल Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी तमाम तरह के कमेंट किए हैं। आइए आपको पहले वीडियो और फिर कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ASLI.SAURABH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में कोई नहीं करता है तो हैरानी होती है। हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों के पास डेटा भी अच्छा-खासा रहता है तो फ्री टाइम में सोशल मीडिया का यूज करते ही हैं। आप भी शायद उन लोगों में शामिल होंगे ही और दिन में कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर ट्रेन रुकी हुई है। अब वो क्यों रुकी है, यह तब तक नहीं पता चलता है जब तक कैमरा मैन दूसरी तरफ का नजारा नहीं दिखता है। कैमरे के घूमते ही दिखता है कि ट्रैक पर जाम लगा हुआ है। बहुत सारी गाड़ियां ट्रैक पर हैं तो कई सारी गाड़ियां आगे-पीछे हैं और वहां से निकलने का रास्ता देख रही हैं। वहीं पर ट्रैफिक पुलिस वाला सब कुछ क्लियर करवाते हुए नजर आता है। इसी जाम में ट्रेन भी फंस गया और उसे रुकना पड़ा। मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो पर लिखा है, 'ट्रेन ही जाम में फंस गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसे ही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बनारस है गुरु। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर कैमरा नहीं होता तो लोगों को यकीन ही नहीं होता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये है Gen-Z जनरेशन की बहू! सास-बहू ने बनाया मजेदार Video जिसे देख आ जाएगी हंसी

'...जो न डाले वो 10 बाप का'; दीवार पर लिखी लाइन देख हिल जाएगा दिमाग, फोटो हो रही वायरल