1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो खतरों का खिलाड़ी मिल गया, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

ये देखो खतरों का खिलाड़ी मिल गया, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे किसी रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और सोचने लगेंगे कि इन लोगों को अपनी जान की चिंता नहीं होती है क्या।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRAJAPAT204 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंसान जब भी बोर होता है या फिर अपने काम से फ्री हो जाता है तो उसे टाइम पार करने के लिए या फिर मनोरंजन के लिए कुछ तो चाहिए और आज के समय में उस कुछ की जगह सोशल मीडिया ने ले लिया है। हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हुए मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें ट्रेन के अंदर खचाखच भीड़ नजर आई होगी मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो ज्यादा हैरान करेगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के डिब्बे में इतनी भीड़ ही कि लोग गेट पर भी लटके हुए हैं लेकिन वीडियो इस कारण वायरल नहीं हो रहा है। वीडियो एक शख्स के कारण वायरल हो रहा जो दो डिब्बों के बीच में खड़ा है और वहां खड़े-खड़े खैनी मसल रहा है। ट्रेन प्लेटफॉर्म से चालू हो गई है और वो आराम से वहां खड़े नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prajapat204 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'डिब्बों के बीच में खैनी मसल रहा है, गलती से गिर गया तो खुद भी मसला जाएगा।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब शौकीन लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अपना बिहारी भाई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई अब रहमान डकैत का भी कॉपी दिख गया, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

Washing Machine का ऐसा इस्तेमाल कोई भारतीय महिला ही कर सकती है, Video देखिए