Viral Video : दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु कई बड़े शहरों में खाना बनाने वाली घरेलू सहायिकाओं का संकट पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ गया है। इसकी कई मुख्य वजह भी बताई जाती हैं जैसे- उनकी कंडीशन और बेतरतीब वेतन मांगना इत्यादि। हालांकि, जिन लोगों में खाना बनाने वाली दीदी आती हैं वे कई बार उनकी हाइजीन न मेंटेन करने और जल्दबाजी से परेशान रहते हैं। ऐसा ही कुछ उस वक्त देखने को मिला जब एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में शख्स ने दावा किया कि, उसके घर खाना बनाने के लिए जो दीदी आती हैं उन्होंने फ्रिज से फ्रोजन चिकन निकाला था और उसे पैकेट सहित पका दिया। फिर क्या था इस अजीबोगरीब गलती ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और चुटकुलों और मीम्स की बाढ़ आ गई।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifeofdevranii नामक हैंडल से शेयर किया गया। वीडियो में चिकन का एक टुकड़ा प्लास्टिक कवर में लिपटा हुआ ग्रेवी में पकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सौरभ देवरानी नाम के एक यूजर ने लिखा, "क्या मुझे अपनी नौकरानी को निकाल देना चाहिए?" वीडियो में वह बताते हैं, “मेरी नौकरानी ने फ्रिज में रखे जमे हुए चिकन का इस्तेमाल करके खाना बनाया। लेकिन किसी ने उसे खाना पकाने से पहले चिकन को पैकेट से निकालने के लिए नहीं कहा। अब, सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं उससे क्या कहूं।”
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आह्ह गोपी बहन।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ओह, वो तुमसे ज़रूर तंग आ गई है।।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'क्या दीदी का नोटिस पीरियड चल रहा है?।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मेरी नौकरानी को मैंने अंडा करी बनाने को कहा था, उसने दही वाली कढ़ी में उबले अंडे मिला दिए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इस बार खा लो। अगली बार दीदी को बोल दूंगा चिकन बाहर रख दें और थाली पका दें।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
'दिल्ली में फ्लैट ढूंढ़ना स्टार्टअप से भी मुश्किल...' मकान मालिक से त्रस्त महिला ने शेयर किया अनुभव, वायरल हो रही पोस्ट
कॉफी को हिलाने वाली स्टिक में छेद क्यों होते हैं, रोज पीने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है