Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कॉफी को हिलाने वाली स्टिक में छेद क्यों होते हैं, रोज पीने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है

कॉफी को हिलाने वाली स्टिक में छेद क्यों होते हैं, रोज पीने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है

Written By: Shaswat Gupta Published : Feb 22, 2026 10:31 am IST, Updated : Feb 22, 2026 10:31 am IST

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तर​ह के टूल्स के बारे में पढ़ा होगा। आज हम आपको ऐसे ही एक टूल कॉफी स्टिरर से जुड़ा अनोखा फैक्ट बताने वाले हैं।

Why Coffee Stirrer Have Hole, Coffee Stirrer, Coffee Stirrer Stick, Purpose of Coffee Stirrer Hole, - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कॉफी स्टिरर और स्ट्रॉ।

Amazing Facts : देश-दुनिया में जितना लोग कॉफी के शौकीन है उतना शायद और किसी चीज के न हों। कॉफी पीने के शौकीनों की संख्या इसी बात से लगाई जा सकती है कि कॉफी से जुड़ी कितने प्रोडक्ट चलन में आ चुके हैं। फिर चाहे वो कॉफी मग हों या स्टिरर। अब आप सोच रहे होंगे कि कॉफी स्टिरर क्या है ? तो आपको बता दें कि दुकानों पर कॉफी के कप में उसे मिक्स करने के लिए जो लकड़ी की स्टिक आपको दी जाती है उसे ही स्टिरर कहा जाता है। ये स्टिरर लकड़ी के अलावा प्लास्टिक और मेटल की भी आती हैं। ई-कॉमर्स या शॉपिंग वेबसाइट्स पर विजिट कर आप इसकी तरह-तरह की डिजाइन देख सकते हैं। यदि आपके पास भी कॉफी स्टिरर है तो आपने गौर किया होगा कि इनमें दो छेद बने होते हैं। क्या आपको पता है कि, स्टिरर में ये छेद क्यों बने होते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में ही बताने वाले हैं। 

​कॉफी स्टिरर क्या होती है: विस्तार से समझें 

कॉफी और अन्य गर्म तरल पदार्थों को हिलाए जाने और कॉफी स्टिर स्टिक या कॉफी स्टिरर के साथ मिलाने से बहुत फायदा होता है। कॉफी स्टिर स्टिक पेय को मिलाने और उपभोग से पहले दूध क्रीम चीनी या अन्य स्वादों को जोड़ने के लिए सबसे उपयोगी होती हैं। डिज़ाइन और सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला में कॉफी के लिए स्टिर स्टिक ढूंढ़ना संभव है। कॉफी बार, रेस्तरां, कार्यालय, कॉफी शॉप, बार सप्लाई, कैंटीन, घर, इनडोर, आउटडोर आदि जगहों पर इनका उपयोग होता है और टेकआउट ऑर्डर के लिए ये अक्सर आती हैं। इसका उद्देश्य ग्राहकों को कॉफी स्टिर स्टिक प्रदान करना है जो लंबे समय तक चलने वाली हैं कॉफी के स्वाद को प्रभावित नहीं करती हैं और यथासंभव पर्यावरण के अनुकूल हैं। कॉफ़ी स्टिर स्टिक के रूप में उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियां और आकार उपलब्ध हैं जिनमें से प्रत्येक के अपने फायदे और नुकसान हैं। 

कॉफी स्टिरर में छेद क्यों बने होते हैं 

अब आपको बता दें कि, कॉफी स्टिरर में छेद क्यों बने होते हैं ? दरअसल, कॉफी स्टिरर को एक स्ट्रॉ की भांति यूज करने पर भी गर्म कॉफी थोड़ी ठंडी की जा सकती है और फिर इसे मुंह त​क लाया जा सकता है। इससे जीभ जलने की संभावना काफी कम हो जाती है। इनका खोखला डिजाइन स्टिरर को ठोस स्टिक की तुलना में ज्यादा मजबूती देता है इससे वे मिलाते समय टूटती नहीं है। कॉफी स्टिरर की कुछ डिजाइन ऐसी भी होती हैं जिनमें से फनल की तरह काम करते हैं और कॉफी, चीनी व दूध आसानी से मिलाने में मदद करते हैं।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन, जिनका नाम लेने में ही शर्म आएगी; पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे 

दुनिया का इकलौता देश, जहां काले हवाई जहाज उड़ते हैं; अजब-गजब रंग देख सोच में पड़ जाएंगे 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement