1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आप पतले क्यों नहीं हो रहे दीदी!' डाइट प्लान को पढ़कर मेड ने दिया मजेदार जवाब; पढ़कर हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

'आप पतले क्यों नहीं हो रहे दीदी!' डाइट प्लान को पढ़कर मेड ने दिया मजेदार जवाब; पढ़कर हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला और उसकी मेड की चैट वायरल हो रही है। इसमें महिला ने अपने डाइट प्लान पर मेड की प्रतिक्रिया के बारे में लिखा है।

maid witty reply, diet plan viral post, viral diet plan, viral news, ajab gajab, offbeat news - India TV Hindi
Image Source : IG/@HAPPILY_JETLAGGED महिला की चैट वायरल।

घर में काम करने वाले लोग अक्सर मालिक-मालकिन की आदतों, खान-पान और दिनचर्या को करीब से देखते हैं। ऐसे में जब वे कुछ कमेंट करते हैं तो वो प्राय: मजेदार ही होता है। ऐसा ही एक उदाहरण इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर KB ने अपनी घरेलू सहायिका हेमा दीदी के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इसमें हेमा दीदी की बेबाक और बिना फिल्टर वाली प्रतिक्रियाओं ने महिला को रियलिटी चेक दिया और इंटरनेट यूजर्स को हंसाया। पोस्ट का कैप्शन था- “मुझे किसी का डर नहीं, सिवाय इस महिला के।”   

इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्क्रीनशॉट 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @happily_jetlagged नामक हैंडल से शेयर किया गया है। महिला ने हेमा दीदी को एक विस्तृत डाइट प्लान भेजा था, जिसमें पूरे दिन का खाना शामिल था। नाश्ते में अंडे और ब्रेड, लंच में अंडे और सलाद, मिड-डे स्नैक में प्रोटीन पाउडर और फल, तथा डिनर में चिकन विद राइस। सामान्यतः ऐसी योजना पर “ठीक है दीदी” जैसी औपचारिक प्रतिक्रिया अपेक्षित होती, लेकिन हेमा दीदी ने सीधे सवाल दाग दिया- “ओके दीदी, आप पतले क्यों नहीं हो रहे दीदी?” यह सवाल इतना सीधा और मजेदार था कि महिला को हंसी आ गई, लेकिन साथ ही वास्तविकता का अहसास भी हुआ। 

एक और चैट में दिखी मजेदार चैट 

दूसरा स्क्रीनशॉट और भी दिलचस्प था। इसमें महिला ने हेमा दीदी से कहा कि, 'मेरा खाना नहीं बनाना मैं लेट आऊंगी...प्लीज़ दरवाजा खोल देना...मैं चाभी लाना भूल गई।' इस पर दो मिनट में ही मेड ने रिप्लाई किया और लिखा कि, 'रोज का है आपका!'

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं 

पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स ने हेमा दीदी को “आइकॉनिक”, “लेजेंड” और “रियल वन” बताया। कई लोगों ने लिखा कि हेमा दीदी जैसी ईमानदारी ऑफिस में भी होनी चाहिए। कुछ ने इसे एम्प्लॉयर-एम्प्लॉई रिलेशनशिप का बेहतरीन उदाहरण बताया, जहां घरेलू सहायिका बिना डर के अपनी बात रख सकती है। 

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि हेमा दीदी ने पहले चैट में 30 मिनट सोचकर फैसला किया होगा कि जॉब बचाएं या सच्चाई बोलें। 

दूसरे ने कहा, “आखिरी स्क्रीनशॉट! वह आपको बहुत अच्छी तरह जानती है।!” 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, “मुझे ऐसी दीदी चाहिए!” 

चौथे यूजर ने लिखा कि, “अब सिर्फ हेमा दीदी ही मुझे ठीक कर सकती हैं।!” 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, “वो दीदी नहीं जो हम चाहते हैं... बल्कि वो दीदी जिनकी हमें ज़रूरत है।!” 

छठे यूजर ने लिखा कि, “मुझे हेमा दीदी की ज़रूरत है ताकि मैं कभी गलत पुरुषों के चक्कर में न पड़ूं।!” 

एक और यूजर ने लिखा कि, “ये तो मेरी बेस्ट फ्रेंड जैसी लग रही है।!”   

गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला का मेड को एयर कूलर गिफ्ट करते वी​डियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : लड़कों ने मनाया 'काम वाली दीदी' का बर्थडे, केक देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन; यूजर्स बोले- 'दिल जीत लिया'