Viral Video : सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार को उनकी मेड को एयर कूलर गिफ्ट में देते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो कई लोगों के दिल को छू गया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में सच्ची खुशी का पूरा मोमेंट रिकॉर्ड हो गया। इसे देखकर कई दर्शक भावुक भी हो गए। पोस्ट किए जाने के मात्र एक दिन के भीतर ही वीडियो को 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही परिवार की दयालुता और मेड की सहज प्रतिक्रिया की प्रशंसा करते हुए सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lifeofcocoandchico नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में मेड किचन की सफाई कर रही होती है। एक महिला, संभवतः उसकी मालकिन, उसे काम से बुलाते हुए कहती है, "बहन, तुम्हारे लिए कुछ है।" फिर दोनों दूसरे कमरे में जाती हैं, जहां घरेलू कामगार के लिए एक बड़ा उपहार रखा होता है। उसकी खुशी साफ झलकती है जब वह पूछती है, "क्या है?" यह जानकर कि यह एयर कूलर है मेड खुशी से चहक उठी। वीडियो में वह उत्साह से अपनी मालकिन को गले लगाती हुई दिखाई दे रही है, उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है।वीडियो पर दिखाई देने वाले कैप्शन में लिखा था, "हम अपनी घरेलू सहायिका का ख्याल रखते हैं जो हमारी और हमारे कुत्तों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती है।"
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जिस तरह से वह आपको गले लगाती है, उससे पता चलता है कि आपने उसके लिए कितना सहज माहौल बनाया है... ऐसा कम ही देखने को मिलता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैं इसे बार-बार देख रहा हूं और मुस्कुरा रहा हूं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह सचमुच बहुत खुश है। कितनी प्यारी है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'उसकी प्यारी मुस्कान और आंखों की चमक सब कुछ बयां कर देती है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आप और आपकी मेड दोनों बहुत प्यारे हैं! मेरे मामले में, मैं उन्हें जो भी तोहफा देती हूं, वे कभी खुश नहीं होतीं। दो साल पहले मैंने उन्हें कूलर दिलाया था, तो उन्होंने कहा, “ओह ये कूलर? ये तो हम भी खरीद लेते दीदी। थोड़ा और लगाकर एक एसी या फ्रिज ही दे देते।” मेरा दिल टूट गया।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड
पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब