1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी छोटी लापरवाही से ही बड़े हादसे होते हैं, वायरल हो रहे Video को देख लीजिए

ऐसी छोटी लापरवाही से ही बड़े हादसे होते हैं, वायरल हो रहे Video को देख लीजिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और वो एक छोटा सा वीडियो जब आप देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही से बड़े हादसे हो जाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRADEEP39192398 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर रोज एक से बढ़कर एक और मजेदार वीडियो आते होंगे मगर सोशल मीडिया पर सिर्फ मजेदार वीडियो ही नहीं देखने को मिलते हैं। कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते, जिन्हें देखकर इंसान की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 33 सेकंड का है। उस वीडियो में नजर आता है कि एक बस सड़क से  गुजर रही है और वहीं पर बाईं तरफ (बस की दिशा के मुताबिक) से भी एक दूसरी सड़क उस सड़क से जुड़ती है। अब उस जुड़ती हुई सड़क से एक ऑटो आते दिखती है और उसका ड्राइवर यह देखे बिना की उस रोड से कोई दूसरी गाड़ी आ रही है या नहीं, वो उस रोड पर आ जाता है। इस वजह से वो बस और ऑटो की टक्कर होने ही वाली मगर बस ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को कंट्रोल किया और हादसा रुक गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Pradeep39192398 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सड़क पर छोटी सी लापरवाही, जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जल्दबाजी में अकसर लोग लेट हो जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सड़क पर हो तो सतर्क रहने की जरूरत होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- किस्मत बहुत अच्छी थी जो बच गया। चौथे यूजर ने लिखा- ऑटो वाले की पूरी गलती है। एक और यूजर ने लिखा- ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस एंबुलेंस स्टाफ की जमकर तारीफ होनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या किया

ये तो अलग ही लेवल का पेंटर निकला, इसकी हरकत के कारण Video हो रहा वायरल