1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो अलग ही लेवल का पेंटर निकला, इसकी हरकत के कारण Video हो रहा वायरल

ये तो अलग ही लेवल का पेंटर निकला, इसकी हरकत के कारण Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 24, 2026 06:37 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 06:37 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HUMANSNOCONTEXT

सोशल मीडिया सबसे अनोखा प्लेटफॉर्म है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां हर दिन एक से बढ़कर एक अतरंगी कंटेंट देखने को मिलता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया पर वो सब देखने को मिलता है जो लोगों ने कभी सोचा नहीं होता है। आप भी अगर अन्य लोगों की तरह सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे अतरंगी कंटेंट आते ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर यह सब खूब वायरल होता है जिसे देख लोग भी मजे लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

आपने अब तक न जानें कितने पेंटर और उनकी गजब की कला देखी होगी मगर हम जो लेकर आए हैं, वैसा कुछ नहीं देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी के पूरे चेहरे को अखबार से ढक दिया गया है और सिर्फ मुंह के पास से अखबार को फाड़ा है जिससे उसके दांत बाहर निकले हुए हैं। अब एक पेंटर उसके दांतों को पेंट कर रहा है। अब मैंने तो आज तक किसी को किसी का दांत पेंट करते हुए नहीं देखा और शायद आपने भी नहीं देखा होगा। अभी वायरल हो रहा वीडियो आप भी देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कैंसर ने चैट में एंट्री मार ली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आपको एक ही समय में context और हैंड सैनिटाइज़र, दोनों की जरूरत महसूस होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इनके लिए बहुत खतरनाक है और मजेदार भी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये देखकर बुरा लगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये सब क्या चल रहा है। पांचवें यूजर ने लिखा- इंटरनेट के लिए लोग क्या क्या करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- उस सारे पेंट को अंदर लेने से उसकी जिंदगी के कई साल कम हो गए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी गलती करना मतलब मौत को न्योता देना, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।