इस देश और दुनिया में आज भी ऐसे कई सारे लोग हैं जिनके कारण लगता है कि इस दुनिया में अभी भी इंसानियत बची हुई है, दुनिया में अच्छे लोग मौजूद हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग बहुत ही अच्छा काम करते दिखे होंगे और ऐसे लोगों की फिर तारीफ भी खूब होती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जो नजर आया, उसे देखकर शख्स की तारीफ करना तो बनता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और क्या मामला है।
Related Stories
शख्स ने बच्ची के खतरे में डाली अपनी जान
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पहाड़ों का है जहां सड़क पर पत्थर गिरते हुए भी दिखता है। अब पहाड़ों में जब भी ऐसी स्थिति होती है तो उस सड़क से किसी को जाने नहीं दिया जाता है और लोग भी खुद से बचते हैं मगर वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स छोटी सी बच्ची को गोद में लिए वहां से भागते हुए आता है और फिर वो कुछ दूर खड़ी एंबुलेंस में उस बच्ची को लेटा देता है और इसके तुरंत बाद उस बच्ची के माता-पिता भी वहां आ जाते हैं और एंबुलेंस उन्हें लेकर आगे निकल जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
कहां का है यह मामला?
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और साथ में जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'ये हर तरह की तारीफ और वाह-वाही के हकदार है। चंबा में एम्बुलेंस के एक कर्मचारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर, पत्थर गिरने वाले खतरनाक रास्ते से 7 महीने के बच्चे को सुरक्षित जगह पहुंचाया।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- असली हीरो एक बच्चे के लिए सब कुछ जोखिम में डाल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, बहादुर आदमी को सलाम। तीसरे यूजर ने लिखा- सारे हीरो कैप नहीं पहनते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- पहाड़ी लोग हर दिन जिंदगी और मौत का सामना करते हैं। पांचवें यूजर ने लिखा- इस शख्स को सलाम है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये तो अलग ही लेवल का पेंटर निकला, इसकी हरकत के कारण Video हो रहा वायरल