A
Hindi News वायरल न्‍यूज शख्स को घर में बिल्ली पालने का हुआ फायदा, Video देख आप भी समझ जाएंगे कैसे

शख्स को घर में बिल्ली पालने का हुआ फायदा, Video देख आप भी समझ जाएंगे कैसे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दिखता है कि कैसे उस आदमी को घर में बिल्ली पालने का फायदा हुआ है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो, लोग पोस्ट करते हैं जिन्हें आप और हम हर रोज देखते भी हैं क्योंकि हमारी फीड पर सभी तरह के पोस्ट जो आते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि जो वीडियो या फिर फोटो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं मगर यह किसी को नहीं पता होता है कि सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाएगा। आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने घर के बाहर खड़ा है और बाहर से ही अपनी बिल्ली को बुला रहा है। दरअसल दी गई जानकारी के मुताबिक वो अपने घर की चाभी अंदर ही भूल गया था और अब वो अपनी बिल्ली को दरवाजा खोलने के लिए बुला रहा है। कुछ देर तक तो वो बाहर ही खड़ा था और बिल्ली को बुलाता दिखता है। उसके बाद उसका दरवाजा खुल जाता है और जब वो घर का दरवाजा पूरा खोलता है तो दिखता है कि उसकी बिल्ली अंदर वाले हैंडल पर लटकी हुई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक मेरा ही बिल्ली हरामी है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्ली नहीं होम केयरटेकर है। तीसरे यूजर ने लिखा- सारे बिल्ली ऐसे नहीं होते यानी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो UNO Reverse वाला सीन हो गया, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वायरल Video आप भी देखिए

टिर्री एक-रूप अनेक! सड़क पर दिखी ई-रिक्शा का Video वायरल, पहली नजर में सब खाएंगे धोखा