1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Jeep पर आतिशबाजी कर बर्थडे मना रहे थे भाईजान, पुलिस ने भेजा 22500 ₹ का तोहफा, चालान देख उड़ गए होश

Jeep पर आतिशबाजी कर बर्थडे मना रहे थे भाईजान, पुलिस ने भेजा 22500 ₹ का तोहफा, चालान देख उड़ गए होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हापुड़ के कुछ युवक जीप पर आतिशबाजी कर बर्थडे मना रहे थे। इस पर पुलिस ने 22500 ₹ का चालान भेजा है।

video viral, man celebrated birthday with fireworks,  violation of traffic- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Jeep पर आतिशबाजी करता शख्स।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुछ युवकों द्वारा जीप में सवार होकर आतिशबाजी की जा रही थी। साथ ही गाड़ी सवार लोगों द्वारा जीप को डांसिंग जीप बनाकर जमकर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई जा रही थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस द्वारा इन स्टंटबाजों को सबक सिखाते हुए इस डांसिंग जीप का 22,500 रुपये का चालान काटा गया है। वायरल वीडियो जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा गांव का बताया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो में गांव पलवाड़ा के रहने वाले मोहम्मद उमर नाम के युवक की इस डांसिंग जीप दिखाई दी है। इस जीप पर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया जा रहा था। गाड़ी चालक द्वारा गाड़ी को बार-बार इस प्रकार चलाया जा रहा था जैसे की वह डांस कर रही हो। साथ ही इसी दौरान इस जीप के पास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है जिसमें कुछ छोटे बच्चे भी इस गाड़ी के पास देखे जा सकते हैं। गाड़ी से स्टंट होते देख एक छोटा बच्चा इस गाड़ी चपेट में आने से बाल बाल बच जाता है जिसको वहां खड़ा एक अन्य बच्चा पीछे खींच लेता है। गनीमत यह रही कि इस स्टंटबाजी के दौरान हादसा नहीं हुआ लेकिन हाथ में आतिशबाजी करते हुए शॉटगन लिए सभी गाड़ी सवार युवक अपनी मस्ती में जमकर स्टंट कर रहे थे। 

22,500 ₹ का तोहफा

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मालिक द्वारा इन स्टंट बाजों पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी का 22,500 रुपये का चालान काटा गया है पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जानलेवा स्टंट बाजी करने से रोकने के लिए हिदायत दी जा रही है लेकिन रील बनाने के शौक में युवाओं द्वारा लगातार अपनी जान को जोखिम में डालकर इस तरह की वीडियो बनाई जा रहे हैं जिन पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 

Video Viral  धोती-कुर्ता पहनकर 'रैंप वॉक' करते नजर आए तेज प्रताव यादव, ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल 

इसे कहते हैं भाईचारा on Top ! दोस्त की गाड़ी धुलवाने आ गई पूरी पलटन, देखकर सदमे में चली गईं दीदी, VIDEO