आज का जमाना सोशल मीडिया का है। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते होंगे वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। उनके भी कुछ सोशल मीडिया वाले दोस्त हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक बात जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और उसमें से कुछ वायरल भी होता है। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वायरल होता है। इसके अलावा डांस के भी अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
ऐसा डांस करते देखा है किसी को?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शायद किसी बारात का है। बारात आगे-आगे चल जा रही है और पीछे कुछ लोगों का एक ग्रुप डांस करता हुआ नजर आ रहा है। उसमें से एक लड़का ऐसा डांस कर रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो नाले में बार-बार पैर मारकर डांस कर रहा है। इस कारण उसका पैर और आस-पास का कुछ क्षेत्र नाली के कीचड़ से भर गया है। उसे इस बात की कोई परवाह भी नहीं है। ऐसा हो सकता है कि वो नशे में धुत हो और वो क्या कर रहा है, इसका उसे अंदाजा तक न हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dj_ritesh_rock_8923 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको किसने उकसाया। दूसरे यूजर ने लिखा- पुनीत सुपरस्टार का रिश्तेदार है शायद। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे बोलते हैं नाली डांस, शाबाश नाली में लेट-लेट के नाच। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे तेजस्वी डांसर पूरी बारात की धुनाई करवा देते है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रात के अंधेरे में सड़क पर कुत्तों ने घेरा, शख्स ने अपनी पैंट से निकाली बेल्ट और फिर जो हुआ...
बस 19-20 का फर्क है! शादी में बैंड बाजे वालों से मैच कर गया लड़की का ड्रेस, फिर जो किया उस पर होने लगी तारीफ