1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे की मॉडलिंग देख फैन हो गईं Bollywood हसीनाएं, एक कंबल से बना दीं ढेरों ड्रेस, Video देख शॉक्ड हुए यूजर्स

इस बंदे की मॉडलिंग देख फैन हो गईं Bollywood हसीनाएं, एक कंबल से बना दीं ढेरों ड्रेस, Video देख शॉक्ड हुए यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे लोगों को मॉडलिंग करते देखा होगा जो बेहद अजब दिखते हैं। मगर इस बार एक ऐसे शख्स ने मॉडलिंग की है जिसके वीडियो को कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने पसंद किया है।

modeling with blanket, modeling dresses from blanket, blanket fashion dresses, viral video, offbeat - India TV Hindi
Image Source : IG/@TIK_TOKER_THARUN_NAYAK मॉडलिंग करता शख्स।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर फैशन इंफ्लुएंसर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपने पसंदीदा फैशन इंफ्लुएंसर्स के साथ जुड़ने और उनके कंटेंट पर लाइक, कमेंट और शेयर करने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में एक शख्स ने अपने फैशन स्किल से यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। उसने एक कंबल लेकर इतनी ड्रेसेज बना दीं कि उनका डिजाइन देख बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेज भी वीडियो को लाइक करने से पीछे नहीं हटीं। वीडियो में दिख रहे शख्स के टैलेंट को 1.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। सभी यूजर्स ने बंदे की स्किल की काफी तारीफ की है। 

कंबल एक डिज़ाइन अनेक 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tik_toker_tharun_nayak नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स एक कंबल हाथ में लेता है और फिर कैटवॉक के लिए एक कंबल से 4-5 तरह की ड्रेसेज डिजाइन करता है। इतना ही नहीं उन ड्रेसेज को डिजाइन करने के बाद वो भी को बारी-बारी से पहनकर रैंपवॉक भी करता है। ये वीडियो गायक सुखविंदर सिंह के गाने के साथ शेयर किया गया है जिसे कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पसंद किया है। 

1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स 

इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लाइक करने वालों में भाग्यश्री, इलियाना डि क्रूज़ और नरगिस फाख़री के नाम शामिल हैं। भाग्यश्री ने तो बाकायदा कमेंट कर शख्स की तारीफ की है। इसके अलावा यूजर्स ने कमेंटबॉक्स में दावा किया कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। हालांकि, इंडिया टीवी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो पर अब तक हजारों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'ये देखा तो लगा कि फैशन डिजाइनिंग में तुम्हारा भविष्य उज्जवल है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप डिजाइनरों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि,'आग लगा दिया भाई।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'एक दिन आप भारत में सर्वश्रेष्ठ फैशन डिजाइनर बनेंगे।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बॉस यह अगले स्तर की क्रिएटिविटी है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें - 
Funny Video: श्राद्ध पर कुत्ता नहीं मिला तो बॉस को खिला दी पूड़ी-सब्जी, उसके बाद जो हुआ वो देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Funny Video: भंडारा, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं...भाई ने गिनाए भोजन के ऐसे-ऐसे सोर्स, सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, देखें VIDEO