A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक ऑस्कर तो ये बंदा भी डिजर्व करता है! राह चलते शख्स के साथ किया खतरनाक प्रैंक, बाद में अपनी एक्टिंग से डाला चकमा

एक ऑस्कर तो ये बंदा भी डिजर्व करता है! राह चलते शख्स के साथ किया खतरनाक प्रैंक, बाद में अपनी एक्टिंग से डाला चकमा

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumansNoContext नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 71 लाख लोगों ने देखा और 79 हजार लोगों ने लाइक किया है।

राहगीर के साथ हुआ प्रैंक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA राहगीर के साथ हुआ प्रैंक

प्रैंक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में लोग प्रैंक के नाम पर दूसरों के साथ ऐसा कांड करते हैं, जिसे देख लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। अब आप इस बंदे का ही प्रैंक देख लीजिए। हम पूरे यकीन के साथ बता रहे हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राह चलते शख्स से किया प्रैंक

वीडियो में प्रैंक करने वाले बंदे ने एक राहगीर के साथ बड़ा ही खतरनाक प्रैंक कर डाला लेकिन उस शख्स को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उस बंदे ने उसके साथ क्या किया। प्रैंक करने वाले बंदे ने यह काम बड़े ही सफाई के साथ की थी। इतना ही नहीं वह एक गजब का एक्टर भी निकला। जहां उसने सामने वाले शख्स को इस बात का अहसास दिला दिया कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ उसमें उसका कोई हाथ नहीं। जबकि पूरा किया कराया खेल इस बंदे का ही था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रैंक के बाद प्रैंक करने वाले ने कुछ ऐसी नौटंकी की कि लोग उसकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करने लगे और बोलने लगे कि, "एक ऑस्कर तो ये बंदा भी डिजर्व करता है।" 

प्रैंक के बाद बचकर निकला प्रैंकस्टर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने रास्ते कहीं जा रहा होता है। तभी प्रैंक करने वाला बंदा उसके पीछे-पीछे आता है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में एक बाल्टी है, जिसमें चूना भरा हुआ है। पहले तो वह खुद पर थोड़ा बहुत चूना डालता है, ताकि सामने वाले को उस पर शक ना हो। फिर अपने आगे चल रहे शख्स पर चूने से भरी पूरी बाल्टी डाल देता है। जैसे ही बाल्टी शख्स के ऊपर पड़ती है वह चूने की वजह से पूरा सफेद हो जाता है। शख्स जब खुद पर से बाल्टी हटाकर देखता है तो उस कुछ समझ में नहीं आता। उसे यह पता ही नहीं चलता है कि उसके साथ ऐसा किसने कर दिया।

अपनी एक्टिंग से राहगीर को कर दिया कन्फ्यूज

वहीं वह बंदा भी उसके सामने ऐसी एक्टिंग करता है जैसे उस पर भी किसी ने चूना डाल दिया है और वह भी ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि उसके साथ ये किसने किया। थोड़ी देर बाद उस राहगीर को इस बात का यकीन हो जाता है कि इस आदमी ने तो यह काम नहीं किया है। फिर वह आगे अपने रास्ते निकल लेता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग