1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने दोस्त के साथ किया ऐसा मजाक कि भड़क गए लोग, देखें वायरल Video

शख्स ने दोस्त के साथ किया ऐसा मजाक कि भड़क गए लोग, देखें वायरल Video

दोस्त आपस में मजाक करते हैं मगर वायरल वीडियो में जैसा मजाक दिखा, वो देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BAKKLOL2026 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

एक इंसान को लगभग सभी रिश्ते पैदा होने के साथ ही मिल जाते हैं लेकिन दोस्त वो खुद की मर्जी से बनाता है। जिस इंसान से उसकी वाइब मैच हो जाती है, आदतें मेल खाती हैं, उसी से कोई दोस्ती करता है और समय के साथ ही साथ वो दोस्ती बहुत ही गहरी हो जाती है। अब इस दोस्ती में मदद और मजाक, दोनों चीजें खूब चलती हैं मगर कभी-कभी कुछ लोग ऐसा मजाक करते हैं जो नहीं करना चाहिए और ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

दोस्त ने ऐसा क्या मजाक किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने दोस्त के साथ गोलगप्पा खाने के लिए आता है मगर खुद पहले आकर एक गोलगप्पे में बहुत सारी मिर्ची डलवा देता है। इसके बाद वो अपने दोस्त के साथ वहां पर गोलगप्पे खाने लगता है। कुछ देर बाद जब वो बहुत सारी मिर्ची वाला गोलगप्पा उसका दोस्त खाता है तो उसकी हालत खराब हो जाती है। पहले तो वो उसे थूकता है और फिर पानी पीता है लेकिन मिर्ची बहुत तेजी थी। उसकी आंखों में भी जलन होने लगता है। उन्हीं में से किसी दोस्त ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bakklol2026 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 72 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई सारे यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह मजाक नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे मजाक में किसी की जान भी जा सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- पागल हो, किसी को कुछ भी हो सकता है, ऐसा नहीं करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा नहीं करना चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्ची ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा, Video देख लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

चलती ट्रेन के बाथरूम में देखा है कभी ऐसा नजारा? आंखें फटी की फटी रह जाएंगी