A
Hindi News वायरल न्‍यूज शौक सच में बड़ी चीज है, काम करते समय बंदे ने सिगरेट पीने के लिए किया जुगाड़, देखें Video

शौक सच में बड़ी चीज है, काम करते समय बंदे ने सिगरेट पीने के लिए किया जुगाड़, देखें Video

एक घर में काम करते एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। अब लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन मिलेगा जिसके अंदर डेटा भी अच्छा-खासा ही रहता है। अब जब लोगों के पास नेट है तो फिर वो सोशल मीडिया का भी खूब यूज करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने खूब सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी के घर में काम कर रहा है। वो छत पर हैं और वहां पर लकड़ी में कील ठीक रहा है। इस दौरान वो सिगरेट कैसे पीता तो उसने गजब का दिमाग लगाया। उसने अपनी टोपी में एक तार को लगाया और उसे घुमाते हुए अपने मुंह के पास ले आया। उस तार में उस में उसने सिगरेट को फिट कर दिया है। अब वो काम करते हुए सिगरेट का आनंद ले रहा है। किसी ने उसका यह वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कहां से ये भाई, बिहार या यूपी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुट्टा जरूरी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- Gen Z वर्कर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डोगेश भाई के सामने शेरनी की भी नहीं चली, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

कुसुम जी की अंग्रेजी पढ़कर अंग्रेज भी माथा पकड़ लेंगे, शख्स का बनाया Video हुआ वायरल