1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: यूरोप की ट्रेन में पानी खरीदते ही शख्स को Indian Railway की आई याद, एक बोतल का रेट सुन​ दिमाग हिल जाएगा

Video: यूरोप की ट्रेन में पानी खरीदते ही शख्स को Indian Railway की आई याद, एक बोतल का रेट सुन​ दिमाग हिल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूरोप की ट्रेन में पानी की बोतल का रेट बताया गया है। यूरोप यात्रा पर गए कपल ने ट्रेन का ये रेट बताया है जिसे सुनकर यूजर्स हैरत जता रहे हैं।

water in europe trains, water bottle price in europe- India TV Hindi
Image Source : IG/@PRATEEK06JAIN यूरोप की ट्रेन में बैठा शख्स।

Viral Video: ट्रेन से सफर करते समय कई बार ऐसा होता है जब यात्रियों को पानी की एक्स्ट्रा बोतल खरीदनी ही पड़ती है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को ये बोतल रेलवे वेंडर्स से मिल ही जाती है। भारत हो या कोई और देश ये प्रक्रिया अनवरत चलती ही रहती है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़का और लड़की यूरोप ट्रेन से यात्रा करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में शख्स ने बताया है कि उसने एक पानी की बोतल को 5 यूरो (520.70 रुपये) में खरीदा है। शख्स का दावा है कि, ये उसकी जिंदगी का सबसे महंगा पानी है जो उसने खरीदा है। वीडियो ने कई यूजर्स को चौंकाया है और इस पर लोगों ने मिली—जुली प्रतिक्रिया भी दी है। 

मिस यू IRCTC...

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prateek06jain नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़का और लड़की यूरोप की ट्रेन में बैठे है। लड़की पूछती है- 'बताना पानी की बोतल कितने की थी ?' इस पर वो कहता है- 'मेरी लाइफ का सबसे महंगा पानी है ये। यहां यूरापे में ट्रेन में पानी कोई बेचना नहीं आता है। अपने इंडिया में ट्रेन में 10—10 रुपये में बेचते हैं। हम चार घंटे से प्यासे बैठे हैं। ट्रेन की बोगी के बीच में एक रेस्टोरेंट होता है जहां से हम ये बोतल लेकर आए हैं। पांच यूरो की आई है ये बोतल और उसमें .5 यूरो (50 रुपये) कांच की बोतल का जोड़ा है। अगर मैं बोतल को वापस देकर आऊंगा तो वो मुझको वापस मिलेंगे। अभी मैं पानी पीकर इसे वापस करके आऊंगा।' इस वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में शख्स ने लिखा है- 'यूरोप में ट्रेन लेने के बाद IRCTC को मिस कर रहा हूं।'

 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'एम्स्टर्डम में हमें ऐसी ही एक कांच की बोतल 9 यूरो में मिली, सस्ती मिल गई। दूसरे ने लिखा कि, 'IRCTC का वर्चस्व..।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे गर्व है कि मैंने अपनी यूरो यात्रा के दौरान एक भी बोतल नहीं खरीदी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई वापस आ जाओ रेल नीर बुला रहा है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भाई हमारा भारत वाकई मे अलग है।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'यूरोप वाले हमेशा से लुटेरे रहे हैं सह लो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'यदि आप जर्मनी में हैं तो बीयर पीजिए (यह अक्सर पानी से सस्ती होती है)।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Dussehra पर रावण का दर्द सुनकर सोच में पड़ गए यूजर्स, बोले- 'बात तो सही है!' देखें Viral VIDEO 
 

Viral Video:'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट