A
Hindi News वायरल न्‍यूज खराब खाने की शिकायत लेकर पैंट्री पहुंचा शख्स मगर स्टाफ मानने को तैयार नहीं, वायरल Video पर IRCTC ने दिया यह रिप्लाई

खराब खाने की शिकायत लेकर पैंट्री पहुंचा शख्स मगर स्टाफ मानने को तैयार नहीं, वायरल Video पर IRCTC ने दिया यह रिप्लाई

ट्रेन में सफर करते हुए यात्रियों को कभी ओवर प्राइसिंग का सामना करना पड़ता है तो कभी खराब खाना मिलता है। इसके संबंध में लोग वीडियो भी बनाते हैं जो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज भी हमारे देश की एक बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है। कुछ लोगों को ट्रेन से सफर करना अच्छा लगता है, किसी के पास दूसरा विकल्प नहीं होता तो कोई पैसे के कारण ट्रेन से सफर करता है मगर अधिकतर लोगों को ट्रेन से सफर करते समय अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी ट्रेन लेट हो जाती है तो कभी ट्रेन में सामान MRP से अधिक प्राइस पर खरीदना पड़ता है। कभी ट्रेन में बिकने वाला खाना ऐसा मिल जाता है जिसे देख इंसान का मन ही खराब हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। उसे खराब खाना मिला जिसकी शिकायत लेकर वो पैंट्री में पहुंचा और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

शिकायत लेकर पैंट्री में पहुंचा शख्स

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स ने वो खाना लेकर पैंट्री में गया हुआ है जो उसने ट्रेन में खरीदा था। उसकी शिकायत यह है कि दाल खराब है जिसे पैंट्री का स्टाफ चखता है और वो साफ-साफ मना कर देता है कि दाल खराब नहीं है। पहले तो वो शख्स चखने के बाद सिर हिलाकर उसके खराब होने पर ना बोलता है और बाद में उस आदमी को साफ बोल देता है कि खराब तो नहीं है। वो ये भी बोलता है कि आपको अच्छा नहीं लगा, ये अलग चीज है। यात्री जब शिकायत करता है कि इसमें से स्मेल आ रही है तो वो सूंघने के बाद इससे भी नकार देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JituUpadhy1972 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। शख्स ने वीडियो को पोस्ट करते हुए और ट्रेन की जानकारी देते हुए यह बताया कि 23 जून 2025 को सफर के दौरान उसे खराब खाना मिला। इसके बाद उसने IRCTC को टैग करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की। वीडियो देखने के बाद IRCTC ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'रेल मदद पर आपकी शिकायत दर्ज कर दी गई है और शिकायत संख्या आपको SMS के जरिए आपके नंबर भेज दिया गया है।'

ये भी पढ़ें-

ऐसे ही बॉस जिंदगी जीने नहीं देते, छुट्टी लेकर घूमने गई महिला कर्मचारी से Boss ने मांगा लाइव लोकेशन

दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे 'क्यों'