सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करने में लगे ही रहते हैं। हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। इसके अलावा कई लोग स्क्रीनशॉट भी पोस्ट करते हैं जिन्हें आप देखते ही होंगे। हर दिन जितने सारे वीडियो और फोटो या फिर SS पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी ऐसे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। कई बार वायरल वीडियो देखा गुस्सा आता है तो कोई वीडियो हैरान कर देता है और वहीं कुछ वीडियो हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी बाइक के पास खड़ा है। तभी दो शख्स एक दूसरी बाइक पर आते हैं, उसके पास रुकते हैं और उसके बाद एक बंदा बाइक से उतरकर उसे चाकू दिखाता है। शख्स को चाकू दिखाकर वो उसे लूटने लगते हैं। कुछ सामान ले लेते हैं और इसी दौरान वो बंदा अपनी दूसरी जेब में हाथ डालता है और बंदूक निकाल लेता है। इसके बाद वो उन्हें लूटता है और उन्हें मारकर वहां से भगा देता है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का मालूम पड़ता है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप गलत आदमी चुन लें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हाहाहा, बाजी ही पलट दिया भाई ने। वहीं एक यूजर ने तंज के अंदाज में लिखा- 500 cc बाइक, ये पक्का पाकिस्तान होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी
एक और स्ट्रीट सिंगर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अंदाज ने लोगों का जीत दिल, आप भी देखें Video