1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेंट पर देने के लिए शख्स ने दिखाया रूम और बताया किराया, Video देख लोगों कही ये बात

रेंट पर देने के लिए शख्स ने दिखाया रूम और बताया किराया, Video देख लोगों कही ये बात

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा रेंट पर देने के लिए एक कमरा दिखा रहा है। उस कमरे को देखकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही जहां आप हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखते होंगे जो आपने पहले नहीं देखा होगा या फिर ऐसा कुछ देखने की कल्पना भी नहीं की होगी। कोई अतरंगी हरकत करता हुआ वीडियो बनाकर पोस्ट कर देता है तो वो वायरल हो जाता है। कभी लड़ाई और स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और वायरल होता हुआ सोशल मीडिया पर नजर आता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला आपको जरूर हैरान करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

ऐसा कमरा कभी रेंट पर लिया है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स एक कमरा दिखाता है जो रेंट पर उपलब्ध है। उस कमरे का किराया 1500 रुपए महीना है और रूम के किराए में ही बिजली और वाई-फाई, दोनों सुविधा उपलब्ध है। मगर हैरानी किराया सुनकर नहीं बल्कि रूम देखकर होती है। रूम इतना छोटा है कि आप बीच में खड़े हो जाएं तो दोनों हाथों से पूरी चौड़ाई नाप सकते हैं। कमरे में एक चौकी रखी हुई है और उसे रख देने के बाद बहुत जरा सी जगह बची है। कमरा जितना छोटा है उसके हिसाब से तो 1500 रुपए भी ज्यादा ही लग रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपन अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '1500 रुपए में बहुत ज्यादा फैसिलिटी मिल रही है वैसे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी दरियादिली, आंख भर आई मेरी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये रूम नहीं है, ये मुर्ग का कमरा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे बड़ा तो मेरा शौचालय है पटना में। एक अन्य यूजर ने लिखा- जेल में इससे ज्यादा फैसिलिटी मिलती है और खाना-पीना अलग।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरा जलशक्ति मंत्रालय इस बंदे को ढूंढ रहा है...! अंकल का टैलेंट देख हो जाएंगे हैरान, देखें Video

यहां तो सीन ही उल्टा चल रहा है, वायरल Video एक बार आप भी देखिए